
Healthy Habits For Digestive Health: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पेट सबसे अहम भूमिका निभाता है। पेट स्वस्थ रहने से भूख खुलकर लगती है और पेट में गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी आदि की समस्या भी कम होती है। हेल्दी पाचन की वजह से हम, जो खाते है पेट उसे ठीक से पचाता है और विषैले पदार्थों को बाहर करता है। कई लोग पेट से संबंधित बीमारियों से काफी परेशान रहते है या उन्हें बार-बार गैस,कब्ज और एसिडिटी आदि समस्याएं होती रहती हैं। ये समस्याएं होने का एक कारण हमारी गलत आदतें भी हो सकती है। हम दिनभर क्या करते हैं। इसका सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है। ऐसे में पाचन शक्ति को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए कुछ स्वस्थ आदतों को अपनाएं, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करेगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
खूब पानी पिएं
जी हां, शरीर को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। ऐसा करने से विषाक्त पदार्थो आसानी से बाहर होंगे और पेट हेल्दी रहेगा। कोशिश करें सुबह की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी से करें। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
एक्सरसाइज करे
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से वजन नियंत्रिण में रहता है और पेट भी हेल्दी रहता है। एक्सरसाइज या योगा करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और खाना भी ठीक से पचता है। साथ ही नियमित एक्सरसाइज करने से पॉजिटिविटी भी आती है।
भीगे बादाम खाएं
स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी चीजें खाना बहुत जरूरी होता है। भीगे बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन ई आदि। सुबह की शुरुआत भीगे बादाम से करने से त्वचा को एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ये पचाने में काफी आसान होते है और पेट को हेल्दी रखते है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें नींबू
ब्रेकफास्ट करे
शरीर को हेल्दी रखने के लिए ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। इस समय ऐसा खाना खाएं, जो पचाने में आसान हो और शरीर को ऊर्जो भी दें। भूखे रहने की वजह से पेट में गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है और मेटॉबोलिज्म भी स्लो होता है। पेट को हेल्दी रखने के लिए नाश्ता करने की आदत डालें।
खाने में फाइबर को शामिल करे
पेट के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है। फाइबर खाने से पेट में गैस नहीं बनती है और मल त्यागने में भी परेशानी नहीं होती है। पेट को दुरुस्त रखने के लिए खाने से पहले सलाद और फल अवश्य खाएं। ऐसा करने से खाना ठीक से पचेगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी। डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे सोयोबीन, संतरा, केला और सेब आदि को अवश्य शामिल करें।
पाचन को हेल्दी रखने के लिए ये आदतें अपनाई जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik