Mango Leaves Tea Health Benefits: गर्मियों में आम का सेवन तो हम सभी को बहुत पसंद है। यह स्वादिष्ट फल कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ आम ही नहीं, इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो आम के पत्ते विटामिन, मिनरल्स और कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ये विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होते हैं। साथ ही, इनमें कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स, अल्कलॉइड, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स आदि भी होते हैं। इसके अलावा, इनमें टेरपेनोइड्स और पॉलीफेनोल्स भी होते हैं। इसलिए इनका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
अब सवाल यह उठता है कि आम के पत्तों से स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए इन्हें डाइट में शामिल कैसे कर सकते हैं? डायटीशियन गरिमा के अनुसार, वैसे तो आप सुबह खाली पेट सीधे तौर आम के पत्तों को अच्छी तरह धोकर, इनका सीधे तौर पर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप दिन में 2-3 बार आम के पत्तों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इस चाय को पीने से सेहत को कई लाभ भी मिलेंगे। इस लेख में हम आपको आम के पत्तों की चाय के फायदे और उसे बनाने का तरीका बता रहे हैं।
आम के पत्तों की चाय पीने के फायदे- Mango Leaf Tea Benefits In Hindi
1. इम्यूनिटी बढ़ाए: एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर आम के पत्तों की चाय सर्दी, जुकाम, बुखार और अन्य वायरल समस्याओं से आपको सुरक्षित रखती है। इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।
2. पाचन में करे सुधार: भोजन के 30 मिनट बाद आम के पत्ते की चाय का सेवन करने से भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। साथ ही, ब्लोटिंग से भी छुटकारा मिलता है। इस चाय को पीने से पाचन दुरुस्त होता है और पेट संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है।
इसे भी पढें: इंसुलिन रेजिस्टेंस बेहतर बनाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, मिलेंगे कई लाभ
3. त्वचा और बाल भी रहते हैं हेल्दी: नियमित आम के पत्तों की चाय का सेवन करने से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है। यह कील-मुंहासे, त्वचा में एलर्जी, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने, बालों के रोम को मजबूत बनाने और हेयर फॉल कंट्रोल में मदद करती है।
4. ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल: प्रीडायबिटीज वाले लोग अगर भोजन के बाद आम के पत्ते की चाय पीते हैं, तो इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर में स्पाइक से बचाव और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है।
5. ब्लड प्रेशर करे कम: जिन लोगों को अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, अगर वे आम के पत्तों की चाय का सेवन करते हैं, तो इसे उन्हें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
आम के पत्तों की चाय की रेसिपी- Mango Leaf Tea Recipe In Hindi
सामग्री:
- आम के पत्ते
- अदरक
- प्राकृतिक स्वीटनर
इसे भी पढें: गर्मियों में सत्तू पीकर भी घटा सकते हैं अपना वजन, जानें वेट लॉस के अलावा इसके 5 फायदे
आम के पत्ते की चाय बनाने का तरीका- How to Make Mango Leaf Tea In Hindi
एक टी पैन में 200ml पानी डालें। इसमें 2-3 आम के पत्ते और कुटी हुई अदरक डालें। इस मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक यह थोड़ा कम न हो जाए। चाय को छान लें और शहद मिलाकर पिएं। आप चाहें, तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version