Sattu for Weight Loss in Hindi: सत्तू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग गर्मियों में सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू प्रोटीन, फाइबर (Chana Sattu Benefits in Hindi) का काफी अच्छा सोर्स होता है। सत्तू पीने से शरीर को पूरी एनर्जी मिलती है, साथ ही लू से भी बचाता है। आज हम आपको वजन घटाने के लिए सत्तू के फायदों (Sattu Good For Weight Loss) के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप सत्तू का नियमित सेवन करते हैं, तो आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें वजन घटाने के लिए कैसे पिएं सत्तू (How to Drink Sattu for Weight Loss )-
वजन घटाने के लिए कैसे पिएं सत्तू? (Sattu for Weight Loss in Hindi)
डॉक्टर सुगीता बताती हैं कि सत्तू वजन घटाने में काफी फायदेमंद होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो सत्तू का सेवन कर सकते हैं। सत्तू में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में कारगर है। सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है, इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती हैं। गर्मी में सत्तू का शरबत फायदेमंद होता है।
- वजन घटाने के लिए आप सत्तू का शरबत तैयार कर सकते हैं। इसके लिए (How to Make Sattu Drink for Weight Loss) एक गिलास पानी में सत्तू मिलाएं, इसमें काली मिर्च का पाउडर और काला नमक डाल दें। अब इसे पी लें, रोजाना सत्तू पीने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- वजन घटाने के लिए आप चने के सत्तू का सेवन जीरे के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में सत्तू डाल लें, अब इसमें भूना हुआ जीरा पीसकर डाल दें।
इसे भी पढ़ें - चने के सत्तू और बेसन में क्या अंतर होता है? जानें दोनों को बनाने का तरीका और इनमें मौजूद खास गुण
वजन घटाने के लिए कब पिएं सत्तू?
डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि वजन घटाने के लिए आपको सत्तू का सेवन मील के रूप में करना चाहिए। आप ब्रेकफास्ट, लंच में सत्तू ड्रिंक (Sattu Drink Benefits in Hindi) ले सकते हैं। लेकिन अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह नाश्ते में सत्तू का सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है सत्तू (Can Sattu Help in Weight Loss)
डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं सत्तू में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। फाइबर लेने से पेट भरा-भरा लगता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। गर्मियों में सत्तू का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है।
इसे भी पढ़ें - इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
सत्तू के फायदे: Sattu ke Fayde: Sattu Drink Benefits in Hindi
- 1. सत्तू पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
- 2. सत्तू ड्रिंक पीने से आप गर्मियों में लू से बच सकते हैं। सत्तू पेट की जलन, गर्मी को शांत करता है।
- 3. सत्तू में प्रोटीन, फाइबर भरपूर होता है। इसलिए सत्तू पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
- 4. सत्तू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है। सत्तू ड्रिंक लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है, आप ऊर्जावान बने रहते हैं।
- 5. सत्तू लिवर को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप लिवर को हल्दी बनाए रखने के लिए गर्मियों में सत्तू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आप भी गर्मियों में सत्तू का सेवन आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको किडनी में पथरी, गैस्ट्रिक की समस्याएं हैं, तो सत्तू लेने से बचें। साथ ही सत्तू को आटे की तरह गूंथकर न खाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version