Benefits of drinking Sattu as pre workout in Hindi: सत्तू सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में सत्तू पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इसे पीने से न केवल आपकी बॉडी हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडी रहती है, बल्कि सत्तू पीने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान भी रहते हैं। सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिनसे शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी होती है। सत्तू एथलेटिक परफॉर्मेंस को बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होता है। अगर आप जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं तो ऐसे में सत्तू आपके लिए नैचुरल प्रोटीन पाउडर के तौर पर काम करता है।
अगर आप मसल बिल्डिंग के लिए किसी प्रोटीन को देख रहे हैं तो इसके बजाय सत्तू ले सकते हैं। सत्तू नैचुलर प्रोटीन है, जिसे पीने से न केवल आपकी मांसपेशियां रिपेयर होती हैं, बल्कि यह मसल ग्रोथ में भी मददगार साबित होता है। आप निश्चित तौर पर सत्तू को प्री-वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर पी सकते हैं। आइए दिल्ली के एएस फिटनेस जिम के ट्रेनर साईं श्रीवास्तव से जानते हैं वर्कआउट करने से पहले सत्तू पीने के फायदों के बारे में। (Benefits of drinking Sattu in Hindi) -
वर्कआउट करने से पहले सत्तू पीने के फायदे
1. मसल ग्रोथ में मददगार
अगर आप वर्कआउट करने से पहले सत्तू पी रहे हैं तो यह आपकी मांसपेशियों के निर्माण में मददगार साबित हो सकता है। बॉडी बनाने के लिए शरीर में मसल्स का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सत्तू पीने से मांसपेशियों की ग्रोथ होती है। दरअसल, सत्तू में प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो मसल्स को ग्रो करने में मदद करता है। गर्मियों में नियमित तौर पर इसे अपनी प्री-वर्कआउट ड्रिंक बनाकर पीने से मसल्स अच्छी रहती हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. मांसपेशियों की रिकवरी में मददगार
आप चाहे कितनी भी एक्सरसाइज और वर्कआउट क्यों न कर लें। अगर आपकी मांसपेशियों या मसल्स की रिकवरी नहीं हो रही है तो आपकी बॉडी बननी बहुत मुश्किल है। सत्तू मसल रिकवरी का एक बहुत अच्छा स्त्रोत (Sattu Benefits For Muscle Recovery in Hindi) है। इसे पीने से मसल टिशु बनने के साथ-साथ रिपेयर भी होते हैं। यह प्रक्रिया आमतौर पर वर्कआउट करने के बाद शुरू होती है। दरअसल, एक्सरसाइज करने के बाद मसल टिशु टूटते या डैमेज होते हैं, इसलिए वर्कआउट के बाद उनका रिपेयर होना जरूरी होता है। सत्तू पीने से मसल आसानी से रिपेयर होती हैं।
3. एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाए
जिम में वर्कआउट करने के लिए एनर्जी और स्टैमिना की काफी जरूरत पड़ती है, जिससे आप लंबे समय तक एक्सरसाइज कर पाएं। अपनी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आप जिम जाने से पहले सत्तू का सेवन कर सकते हैं। वर्कआउट करने से पहले सत्तू पीने से आप लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस (Sattu for Energy) करेंगे। सत्तू में प्रोटीन के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसमें मिलने वाले ऐसेंशियल अमीनो एसिड मसल्स को रिपेयर कर स्टैमिना को बढ़ाते हैं।
4. शरीर को हाइड्रेट रखे
सत्तू पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में भी काफी मददगार होता है। सत्तू में शरीर को ठंडा रखने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहते हैं, जिससे आप वर्कआउट करने के दौरान डिहाइड्रेटेड नहीं रहते हैं। सत्तू पीने से वर्कआउट करने के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इससे आपको बार-बार प्यास नहीं लगती है और आप एकाग्र होकर एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - मसल्स बनाने के लिए रोज कितना प्रोटीन लेना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
5. वजन नियंत्रित रखे
वर्कआउट करने से पहले सत्तू पीने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। सत्तू में मिलने वाले पोषक तत्व वजन को आसानी से कंट्रोल करके रखते हैं। यह वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में ही लाभकारी होते हैं। अगर आपका वजन कम है तो भी आप वर्कआउट से पहले सत्तू को पी सकते हैं और ज्यादा है तो भी सत्तू को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
FAQ
सुबह-सुबह खाली पेट सत्तू पीने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट सत्तू पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से आपका पाचन तंत्र तेज होता है साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहती है साथ-साथ पाचन में सुधार होता है।क्या सत्तू वजन बढ़ाता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपका वजन कम है तो आप सत्तू को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। सत्तू वजन बढ़ाने में मददगार होता है।क्या हर रोज सत्तू पीना अच्छा है?
जी हां, सत्तू को नियमित तौर पर पिया जा सकता है। सत्तू पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। हालांकि, गर्मियों में इसे पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।