Does walking help in sciatica pain in Hindi: साइटिका कमर और पेट के निचले हिस्से में होने वाला एक प्रकार का दर्द है। साइटिका होने पर आपको पीठ, कमर और पैरों में दर्द होता है। ऐसे में नर्व पर प्रेशर पड़ता है, जिससे साइटिका का दर्द होता है। यह दर्द आपके साइटिक तंत्र से जुड़ा होता है। यह दर्द आमतौर पर एक ही हिस्से में होता है, लेकिन यह एक हिस्से से दूसरे में भी फैल सकता है। कई बार खराब पोश्चर मेनटेने करने से भी साइटिका का दर्द हो सकता है। इस दर्द में ज्यादातर लोगों के पैर की एक तरफ झनझनाहट और खिंचाव महसूस होता है।
साइटिका के दर्द में पैदल चलना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। पैदल चलने से साइटिका के दर्द में आराम मिलती है साथ ही साथ पैर और कमर के आस-पास के हिस्सों में आई सूजन से भी राहत मिलती है। वॉकिंग करके आप इस स्थिति में थोड़ा सहज महसूस कर सकते हैं। आइये दिल्ली के अग्रावल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या वाकई साइटिका के दर्द में पैदल चलना फायदेमंद होता है? (Does walking help in sciatica pain in Hindi) -
क्या वाकई साइटिका के दर्द में पैदल चलना फायदेमंद होता है?
डॉक्टर के मुताबिक साइटिका का दर्द कोई गंभीर नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना कई बार सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। साइटिका होने पर पैदल चलना आपके लिए काफी राहतभरा हो सकता है। साइटिका होने पर पैदल चलना किसी थेरेपी से कम नहीं है। वॉकिंग करने से साइटिक नर्व (Walking Benefits in Scitica in Hindi) के आस-पास होने वाली सूजन कम होती है साथ ही इससे दर्द में भी काफी आराम मिलता है। यही नहीं, एक्सरसाइज और वॉकिंग करने से स्पाइन की मांसपेशियों को सपोर्ट मिलता है। इससे साइटिका का दर्द कम होता है। पैदल चलने से शरीर में एंडॉर्फिन (हैप्पी हार्मोन) रिलीज होते हैं, जिससे आप खुश महसूस करते हैं और दर्द की तरफ आपका ध्यान कम जाता है।
पैदल चलने से साइटिका का दर्द कैसे कम होता है?
अगर आपको अक्सर साइटिका का दर्द रहता है तो ऐसे में पैदल चलना आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। पैदल चलने या वॉकिंग करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ ही गतिशीलता भी बढ़ती है। पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे जोड़ों का दर्द कम होने के अलावा सूजन और साइटिका का दर्द भी कम होता है। हालांकि, ऐसी स्थिति में लंबे समय तक चलने या लंबी दूरी तय करने से बचना चाहिए। कई बार जरूरत से ज्यादा चलने से आपका दर्द और भी बढ़ सकता है।
साइटिका के दर्द को कम करने के लिए क्या करें?
- साइटिका के दर्द को कम करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को अच्छा रखने की जरूरत है।
- इस दर्द को कम करने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के अलावा योग और अन्य फीजिकल एक्टिविटीज भी करनी चाहिए।
- इसके लिए आप हीट और कोल्ड थेरेपी (Hot and Cold Therapy) का भी सहारा ले सकते हैं।
- इसके साथ ही साथ आपको अपने पोश्चर को लेकर भी थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
- ऐसे में आपको अपनी मांसपेशियों को एक्टिव रखने के साथ ही कोर मसल्स को बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - क्या साइटिका के कारण पैरों में न्यूरोपैथी (नसों से जुड़ी समस्या) हो सकती है, समझें एक्सपर्ट से
साइटिका का दर्द होने के कारण
- साइटिका का दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- कई बार स्लिप डिस्क होने के साथ-साथ पेल्विक एरिया में इंजरी होने से भी साइटिका का दर्द हो सकता है।
- फ्रैक्चर या ट्यूमर होने पर भी आपको साइटिका का दर्द हो सकता है।
- स्पॉन्टडिलाइथेसिस या लोअर बैक पेन होने पर भी आपको साइटिका का दर्द महसूस हो सकता है।