Precautions to take in Sciatica Pain in Hindi: साइटिका का दर्द कई बार लोगों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। कुछ लोगों में साइटिका का दर्द इतना होता है कि उठने-बैठने और चलने-फिरने तक में भी समस्या होता है। साइटिका होने पर लोगों की रीढ़ की हड्डी, कूल्हे और नितंब के आस-पास के हिस्से में दर्द होता है। साइटिका की समस्या आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग करना और गलत तरीके से उठने-बैठने के कारण होती है। साइटिका होने पर कमर से लेकर पैरों तक में दर्द होता है। साइटिका के दर्द को आम समझकर नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
इससे कई बार दर्द ज्यादा बढ़ सकता है। हालांकि, साइटिका के दर्द को एक्सरसाइज और एक अच्छा पोश्चर मेनटेन करके कंट्रोल किया जा सकता है। कोर मसल्स की एक्सरसाइज करके आप साइटिका के दर्द को आसानी से कम कर सकते हैं। दर्द को कम करने के लिए आपको कुछ परहेज करने की जरूरत है। आइए दिल्ली के होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में। (Precautions Which Should Be taken to Reduce Sciatica pain in Hindi)
साइटिका के दर्द में क्या परहेज करना चाहिए? (Precautions to Take in Sciatica Pain in Hindi)
1. वजन को नियंत्रित रखें (Weight Loss to Reduce Sciatica Pain in Hindi)
अगर आप साइटिका के मरीज हैं तो ऐसे में आपको अपने वजन को नियंत्रित रखने की जरूरत है। मोटापा और साइटिका का आपस में सीधा संबंध होता है। वजन को नियंत्रित रखने से स्पाइन और कमर के आस-पास कम प्रेशर (Pressure Around Spine in Hindi) पड़ना है, जिससे साइटिका का दर्द अपने आप कम हो जाता है। इससे मोटापे का खतरा काफी हद तक कम होता है। वजन घटाने से साइटिक नर्व का प्रेशर कम होता है साथ ही आप चलने-फिरने में अधिक सक्रिय हो जाते हैं, इससे साइटिका का दर्द कम होता है।
2. अच्छा पोश्चर मेनटेन रखें (Good Posture to Reduce Sciatica Pain in Hindi)
साइटिका के दर्द को कम करने के लिए आपको एक अच्छा पोश्चर मेनटेन करके रखना चाहिए। साइटिका के दर्द को कम करने के लिए आपको लंबे समय तक खड़े रहने (Side Effects of Prolonged Stiing in Hindi) से बचने की जरूरत है। आपको ऐसी पोजिशन में बैठना चाहिए, जिसमें आपकी लोअर बैक में दर्द न हो और रीढ़ की हड्डी में आराम मिले। इसके लिए आपको अपनी बैक को सीधा रखना चाहिए, जिससे आपको आराम मिल सके।
3. लंबे समय तक आराम करने से बचें (Avoid Prolonged Sitting to Reduce Sciatica Pain in Hindi)
अगर आप साइटिका के मरीज हैं तो ऐसे में लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे या लेटे रहने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा देर आराम करने से साइटिका का दर्द बढ़ने लगता है। अगर आपको ज्यादा तेज दर्द हो रहा है तो एक-दो दिन आराम कर सकते हैं, लेकिन बिना दर्द के ज्यादा देर आराम करना कई बार नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान आपको ज्यादा एक्टिव रहना चाहिए ताकि जकड़न और दर्द को कम किया जा सके।
4. स्ट्रेस को कम करें (Reduce Stress to get Relief from Sciatica Pain in Hindi)
साइटिका के दर्द में ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए। ज्यादा स्ट्रेस लेने से आपका दर्द और ट्रिगर हो सकता है। स्ट्रेस लेने से आपकी मांसपेशियों पर तनाव (Muscle Stress in Hindi) आता है, जिससे साइटिक नर्व का ब्लड फ्लो कम होने लगता है और आपका दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके साथ ही साथ ज्यादा स्ट्रेस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रभाव भी कम हो सकता है। इसलिए अगर आप साइटिका से पीड़ित हैं तो ऐसे में दर्द को कम करने वाली तकनीक अपनाने के साथ ही साथ मेडिटेशन का भी अभ्यास करना चाहिए।
5. स्मोकिंग छोड़ें और अच्छी नींद लें (Quit Smoking to Reduce Sciatica Pain in Hindi)
अगर आप साइटिका के दर्द से परेशान हैं तो ऐसे में स्मोकिंग करना आपके लिए किसी जहर से कम नहीं है। स्मोकिंग करने वाले लोगों में साइटिका का दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है। दरअसल, स्मोकिंग करने से टिशु तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। इससे दर्द कई बार ज्यादा बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपको अपने लाइफस्टाइल को कंट्रोल में रखने के साथ ही दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे दर्द मैनेज रहता है।
FAQ
साइटिका का दर्द किस पैर में होता है?
साइटिका का दर्द जरूरी नहीं कि केवल पैर में ही हो बल्कि, यह दर्द कूल्हे, कमर और पीठ के आस-पास के हिस्से में भी हो सकता है। साथ ही यह दोनों पैरों में भी हो सकता है।साइटिका में कैसे सोना चाहिए?
साइटिका के दर्द को कम करने के लिए बेहतर है कि आप पैरों के बीच में तकिया लगाकर सोएं। इससे सोने के दौरान आपका पोश्चर भी ठीक रहेगा और दर्द से भी राहत मिलेगी।साइटिका की पहचान कैसे होती है?
साइटिका होने पर इसका पता आसानी से चल सकता है। साइटिका होने पर आपके पैरों में झुनझुनी होने के साथ ही कई बार सुन्न भी हो सकता है। वहीं, शरीर के एक हिस्से में भी दर्द हो सकता है।