Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में हो सकता है साइटिक नर्व में दर्द (साइटिका), जानें इससे छुटकारा पाने के टिप्स

प्रेग्नेंसी में साइटिका का दर्द हो, तो इसे हल्के में न लें। इससे छुटकारा पाने के लिए यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें-
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में हो सकता है साइटिक नर्व में दर्द (साइटिका), जानें इससे छुटकारा पाने के टिप्स


Tips To Reduce Sciatica Pain During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी का सफर कई तरह के उतार-चढ़ाव से होकर गुजरता है। इस नौ महीन की जर्नी में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं, जैसे पीठ दर्द, कमर दर्द, साइटिका पेन, थकान, कमजोरी और मेंटल हेल्थ से जुड़ी अन्य परेशानियां। खासकर, साइटिका पेन की बात करें, तो अगर महिलाएं इस स्थिति को पहले से कंट्रोल न करे, तो एक समय बाद उनकी असहजता बढ़ सकती है। इससे पहले कि हम यह जानें कि आखिर साइटिका पेन से किस तरह छुकारा पाएं, यह जान लेना आवश्यक है कि इस तरह की समस्या क्यों होती है? प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन रिलैक्सिन रिलीज होता है, जिससे लिगामेंट्स खुलते हैं। लेकिन, इस वजह से भी कई बार साइटिका पेन होने लगता है। वहीं, बच्चे का बढ़ता वजन और पोस्चर में बदलाव के कारण भी साइटिक नर्व पेन झेलना पड़ता है। आइए, जानते हैं कि इस समस्या से महिलाएं कैसे छुटकारा पा सकती हैं? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

प्रेग्नेंसी में साइटिका पेन से छुटकारा पाने के टिप्स- How To Get Rid Of Sciatic Nerve Pain While Pregnant In Hindi

How To Get Rid Of Sciatic Nerve Pain While Pregnant In Hindi

अगर प्रेग्नेंसी के कारण साइटिका का पेन हो रहा है, तो महिलाओं को यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करना चाहिए-

एक ओर करवट 

परेशान कर सकता है। वैसे भी प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के एक ही स्थिति में लंबे समय तक सोना मुश्किल हो सकता है। ऐसी कंडीशन में महिला को चाहिए कि उस ओर करवट लेकर सोएं, जिस ओर दर्द नहीं हो रहा है। इससे आपको पर्याप्त रेस्ट मिल जाएगा और दर्द में आराम भी मिलने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान साइटिका (कमर से पैर तक) दर्द का कारण और इसे ठीक करने के लिए एक्सरसाइज

लंबे समय तक खड़ी न रहें

How To Get Rid Of Sciatic Nerve Pain While Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान उठने-बैठने में काफी तकलीफ होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को चाहिए कि वे ज्यादा देर तक एक ही अवस्था में खड़ी न रहें। खासकर साइटिका पेन होने पर लंबे समय तक खड़े रहने से तकलीफ बढ़ सकती है। कोशिश करें कि अगर कहीं खड़े रहना है, तो थोड़ी चहलकदमी कर लें या कहीं बैठने की जगह हो, तो वहां बैठ जाएं।

हल्की-फुल्की वॉक करें

साइटिका पेन होने पर जिस रह एक ही जगह खड़े रहना सही नहीं होता है, उसी तरह बहुत तेज-तेज वॉक करना भी सही नहीं है। लेकिन, साइटिका होने पर हल्की-फुल्मी वॉक करने से आराम मिल सकता है। इसके उलट, अगर वॉक करने से साइटिका का दर्द बढ़ रहा है, तो बेहतर होगा कि आप वॉक करने के बजाय आराम करें।

इसे भी पढ़ें: साइटिका के दर्द को कम करने और नसों के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये खास व्यायाम

मसाज करें

शरीर के जिस भी हिस्से में दर्द हो, वहां पर मसाज करना फायदेमंद होता है। ऐसा ही साइटिका के पेन के साथ भी है। साइटिका के पेन से राहत पाने के लिए आप मसाज कर सकती हैं। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में भी आराम मिलता है।

स्ट्रेच एक्सरसाइज करें

साइटिका के पेन में आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। इससे काफी आराम आता है। स्ट्रेचिंग से मसल्स खुलती हैं और दर्द से छुटकारा मिलता है। कुछ स्ट्रेचिंग एक्सराइज की मदद से मसल्स रिलैक्स होती हैं। इससे आपकी मांसपेशियां डिलीवरी के लिए तैयार होती हैं।

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर साइटिका का पेन काफी ज्यादा हो रहा है, तो बेहतर है कि इसको हल्के में न लें। कई बार घर में आजमाए गए उपाय काफी नहीं होते हैं। इस तरह की कंडीशन में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनके द्वारा दी गई सलाह को फॉलो करना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में हो सकता है पेट के निचले हिस्से और जांघों के बीच दर्द,जानें Groin Pain से छुटकारा पाने के टिप्स

Disclaimer