साइटिका के दर्द को कम करने और नसों के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये खास व्यायाम

बहुत से लोग जानते हैं कि साइटिका तंत्रिका दर्द कितना अप्रिय है। अजीब रूप से चलना , उठना, बैठना उन कारकों में से एक है जो साइटिका बीमारी को बढ़ाते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
साइटिका के दर्द को कम करने और नसों के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये खास व्यायाम


यदि आप को भी साइटिका नसों के दर्द की समस्या है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत लाभदायक  है। ज्यादातर मामलों में यह दर्द बिना किसी सर्जरी के ही ठीक हो जाता है। उसके लिए बस आप को एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करना होगा। यदि आप स्वस्थ भोजन खाएंगे, हर रोज नियम से व्यायाम करेंगे, तो आप को इस दर्द में बहुत राहत मिलेगी। आप अपने इस दर्द को कम करने के लिए निम्नलिखित कुछ व्यायामों का पालन कर सकते हैं। यह आप के लिए बेहद लाभकारी होंगे। 

1: इस व्यायाम को करने के लिए आपको नीचे फर्श पर लेट जाना है। अपने दोनो घुटनों को मोड़ लें। अब अपने दाहिने घुटने को उपर की ओर उठाएं और अपने टखने को बाएं पैर की जांघ पर रखें। अब अपनी बाईं जांघ को अपने हाथो से पकड़ लें और उसे अपनी बॉडी की तरफ खींचे। अपने सिर को जमीन से ऊपर न उठाएं। इस अवस्था में 30 सेकंड तक रहें और 2-3 बार दोनों टांगो से ऐसे ही करें।

Exerxise For Back Pain

2 : इस को करने के लिए भी आप को जमीन पर लेट जाना है। अपने हाथो को भी जमीन पर सीधे रखें। अपने दोनो घुटनों को मोड़ लें और जमीन से थोड़ा सा ऊपर उठाएं। अब उन्हें 5 बार उपर उठाएं और नीचे लाएं।  

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक बैठने से अकड़ गई हैं मांसपेशियां? इन 3 स्‍ट्रेच से करें मसल्‍स टेंशन को दूर

3 : इस व्यायाम को करने के लिए आप को एक टेनिस बॉल की आवश्कता पड़ेगी। इस बॉल को आपने अपने नितम्बों के नीचे रखना होगा। अपनी पूरी बॉडी को उस बॉल के उपर रिलैक्स करने दें। अपने शरीर से उस बॉल को 30 से 60 सेकंड तक दबाएं। आप इस बॉल को वहीं रखें जहा आपको दर्द होता है। ऐसा 5 से 10 मिनट तक करें। आप चाहें तो इसके 2 सेट बना सकते हैं।

4: इस को करने के लिए पहले आपको धरती में बैठ जाना है और अपने पैरो को मोड़ लेना है। अपने पैरो को अपने हाथो से पकड़ लें और अपने बाएं पैर को अपने दाएं पैर की जांघ के उपर लेकर आएं। अपने हाथों को सीधा रखें और हाथों को जमीन की ओर करें। अपनी बाईं बांह को मोड़ें और उसे अपनी दाईं घुटने पर रखें। अब अपने सिर व शरीर को सावधानी से सीधी तरफ टेढ़ा करें। इस अवस्था में 30 सेकंड तक रहें और ऐसा ही दूसरे पैर के साथ भी करें।

Sciatica

इसे भी पढ़ें: कमर व पीठ के निचले हिस्‍से में दर्द से राहत दिलाएंगी ये 5 आसान स्ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज

5 : इस व्यायाम के लिए आप को एक कुर्सी की आवश्कता पड़ेगी। कुर्सी पर बैठ कर अपने बाईं टखने को अपने दाईं पैर की जांघ पर रखें। अपनी कमर को सीधा रखें। इसी पोजिशन में 10 सांस ले और दोनों टांगो से इसे 5-5 बार करें।

6: इस व्यायाम के लिए अपने बाएं पैर को मोड़ लें और उसे एक सतह पर रखें। अपने दाईं पैर को एक कदम पीछे हटाएं। अब जितना हो सके अपने बाएं पैर को उतना स्ट्रेच करें। कुछ देर के लिए ऐसे ही रहें। दोनों पैरों के साथ इसे 5-7 बार करें। 

इसे भी पढ़ें: स्‍ट्रेचिंग करते हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान ये गलतियां बन सकती हैं मसल्‍स इंजरी की वजह

Nerves Pain

7 : अपने एक पैर को किसी सर्फेस पर रखें और अपने पंजे व पूरे पैर को एक दम सीधा रखें। अब इस पैर को तब तक स्ट्रेच करें जब तक आपको आपकी जांघ में खिंचाव महसूस नहीं होता। अपनी जांघ को ज्यादा उपर न उठाएं। इस अवस्था में 30 सेकंड तक रहें और दोनों पैरो के साथ इस व्यायाम को 2-3 बार दोहराएं। 

जरुरी बातेें

आपको सिर्फ व्यायाम ही नहीं,  साइटिका  दर्द से छुटकारा दिला सकता है। इसके कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होगा जो कि इस प्रकार हैं-

  • ऐसी वस्तुओं को न उठाएं जो बहुत भारी हों
  • अपना पोस्चर ठीक रखें
  • ऊँची एड़ी के जूते न पहनें
  • संतुलित वजन बनाए रखने की कोशिश करें
  • बुरी आदतों को त्यागें
  • सही स्थिति में बैठें
  • हर 20 मिनट में खड़े हो जाएं
  • मध्यम दृढ़ता का गद्दा खरीदना बेहतर है

किसी भी शारीरिक गतिविधियों का सहारा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरुर लें।  खासकर यदि आप गर्भवती हैं या आपको गंभीर या पुरानी बीमारियाँ हैं।

Read More Article On Exercise And Fitness In Hindi 

Read Next

रेगुलर एक्सरसाइज करना आपको बना सकता है दीर्घायु, जानें उम्र के किस पड़ाव में कौन सी एक्सरसाइज करें?

Disclaimer