Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में हो सकता है पेट के निचले हिस्से और जांघों के बीच दर्द,जानें Groin Pain से छुटकारा पाने के टिप्स

How To Relieve Groin Pain During Pregnancy In Hindi: कई महिलाएं प्रेग्नेंसी में पेट के निचले हिस्से और जांघों के बीच दर्द की समस्या की शिकायक करती हैं। जानें, इससे छुटकारा कैसे पाएं-
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में हो सकता है पेट के निचले हिस्से और जांघों के बीच दर्द,जानें Groin Pain से छुटकारा पाने के टिप्स


How To Reduce Groin Pain During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की शरीर से गुजरना पड़ता है। चूंकि ये सब सामान्य और प्राकृतिक है, इसलिए इनसे बचा नहीं जा सकता है। हां, कुछ शारीरिक समस्याओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। जैसे प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को ग्रोइन पेन होता है। पेट के निचले और जांघों के बीच के हिस्से को ग्रोइन कहा जाता है। जैसे-जैसे महिलाओं के दिन चढ़ते जाते हैं, ग्रोइन पेन बढ़ जाता है। ऐसा बच्चे के बढ़ते वजन के कारण हो सकता है। ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें, ताकि इस तरह के दर्द से छुटकारा मिल सके। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप ग्रोइन पेन से राहत पा सकती हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

ग्रोइन पेन से छुटकारा पाने के टिप्स- How To Stop Groin Pain During Pregnancy In Hindi

How To Stop Groin Pain During Pregnancy In Hindi

ग्रोइन पेन होने पर गर्भवती महिलाओं को अपनी जीवनशैली से जुड़े कुछ बदलाव करने चाहिए, जिससे दर्द से आराम मिलता है। जानिए, इनके बारे में-

पर्याप्त रेस्ट करें

इन दिनों हर महिला को चाहिए कि पर्याप्त रेस्ट करें। ध्यान रखें कि रेस्ट न करने से शरीर की तकलीफें बढ़ सकती हैं। ऐसा ही ग्रोइन पेन के साथ भी होता है। इस स्थिति में आप जितना रेस्ट करेंगी, उतना शरीर को आराम मिलेगा। साथ ही, ग्रोइन पेन भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में वजाइनल पेन (योन‍ि में दर्द) होने पर अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये ट‍िप्‍स, जल्‍द म‍िलेगा आराम

सावधानी से उठे-बैठें

जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी के दिन चढ़ते जाते हैं, महिलाओं के लिए सहज उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ग्रोइन पेन भी बढ़ने लगता है। आपकी समस्या कम हो, इसके लिए जरूरी है कि आप सावधानी से उठे-बैठें। सोते समय भी पैरों के बीच पतला तकिया रखें। बैठते समय ऐसी चीज का सपोर्ट लें, जो आपकी यूट्रस को सपोर्ट करे। विशेषकर, खांसते हुए इस चीज का ध्यान रखें।

पोस्चर पर ध्यान दें

How To Stop Groin Pain During Pregnancy In Hindi

ग्रोइन पेन को कम करने के लिए अपने पोस्चर को सीधा रखना बहुत जरूरी है। जैसे, जब भी आप खड़े हों, तो दोनों पैरों पर बराबर वजन दें। इससे ग्रोइन एरिया में दर्द कम होगा। वहीं, जब भी बैठकर उठें, तो आहिस्ता से सपोर्ट लेकर खड़ी हों। जितना आपका पोस्चर सही रहेगा, उतने दर्द में कमी आने लगेगी। यह भी ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक एक ही अवस्था में न बैठें या खड़ी रहें। यह भी ग्रोइन एरिया पर दबाव बनाता है, जिससे तकलीफ बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Pelvic Pain in Pregnancy: प्रेगनेंसी में पेल्विक पेन क्यों होता है? जानें इसके 5 कारण

एक्सरसाइज करें

ग्रोइन पेन होने पर आपको माइल्ड एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसमें विशेषकर पेल्विक एरिया पर फोकस करना चाहिए। इससे आप थाइस मसल्स रिलैक्स होंगी, जिससे ग्रोइन पेन कम होगा। वैसे, एक्सरसाइज करने से आपको कई तरह के अन्य फायदे भी मिलेंगे, जैसे मेंटल हेल्थ में सुधार होगा और गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी बेहतर होगा। लेकिन, अगर आपको डॉक्टर ने एक्सरसाइज करने के लिए मना किया हो, तो एक्सरसाइज न करें।

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर आपको काफी ज्यादा तकलीफ हो रही है, ग्रोइन पेन असहनीय हो गया है, तो ऐसी कंडीशन में आप डॉक्टर से संपर्क करें। कई बार जीवनशैली में किए जाने वाले बदलाव पर्याप्त नहीं होते। इससे आपका ग्रोइन पेन बढ़ सकता है। इसलिए, बेहतर होगा कि एक्सपर्ट से मिलकर अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

कंसीव न कर पाने का कारण बन सकती हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 6 गलतियां, जानें इनके बारे में

Disclaimer