Pelvic Pain in Pregnancy: प्रेगनेंसी में पेल्विक पेन क्यों होता है? जानें इसके 5 कारण

Causes Of Pelvic Pain During Pregnancy:प्रेगनेंसी के समय आखिर पेल्विक में पेन क्यों होता है। जानें इस आर्टिकल में।    
  • SHARE
  • FOLLOW
Pelvic Pain in Pregnancy: प्रेगनेंसी में पेल्विक पेन क्यों होता है? जानें इसके 5 कारण


Causes Of Pelvic Pain During Pregnancy: प्रेगनेंसी का समय हर महिला के लिए खास होता है। इस समय महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कई महिलाओं को इस समय पेल्विक एरिया में दर्द का अनुभव होता है। ये दर्द महिलाओं को काफी परेशान करता है। ये दर्द कई बार हर समय फील होता है। जिससे चलने, उठने और बैठने में परेशानी काफी बढ़ जाती है। ये दर्द प्रेगनेंसी के समय इसलिए होता है क्योंकि प्रेगनेंसी के समय रिलेक्सिन हॉर्मोन रिलीज होता है और ये हड्डियों से जुड़े लिगामेंट को हिलने के लिए प्रेरित करते है। जिससे डिलिवरी के समय बच्चे को बाहर आने में परेशानी न हो। लेकिन कई बार ये पेल्विक एरिया का दर्द इतना बढ़ जाता है कि डॉक्टर के ही दिखाना पड़ता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे प्रेगनेंसी के समय पेल्विक एरिया में दर्द क्यों होता है।

बच्चे का ज्यादा वजन होना

जी हां, गर्भ में बच्चे का ज्यादा वजन होने के कारण भी पेल्विक एरिया में दर्द बढ़ सकता है। क्योंकि जैसे जैसे प्रेगनेंसी का समय बढ़ता है। बच्चा नीचे की ओर आता है और उसका वजन भी बढ़ता है। जिससे पेल्विक एरिया में प्रेशर पड़ता है और दर्द की समस्या होती है। इस समस्या से बचने के लिए प्रेगनेंसी के समय ज्यादा देर खड़े होने से बचें।

यूटीआई की समस्या

प्रेगनेंसी के समय यूटीआई की समस्या होने के कारण भी पेल्विक एरिया में दर्द बढ़ सकता है। प्रेगनेंसी के समय यूटीआई की परेशानी होने पर टॉयलेट करते समय जलन और पेट में दर्द जैसे लक्षण दिखने को मिलते हैं। कई बार यूटीआई होने पर भी पेल्विक एरिया में दर्द का अनुभव हो सकता है।

pregnancy

पेट की समस्या के कारण

प्रेगनेंसी के समय कई बार ज्यादा कब्ज या पेट खराब होने पर भी पेल्विक एरिया में दर्द हो सकता है। क्योंकि ऐसा होने पर पेल्विस में जोर पड़ता है और दर्द का अनुभव होता है। इस समस्या से बचने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के मेकअप को हटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें दूध का इस्तेमाल, क्लीन हो जाएगी स्किन 

योनि में इंफेक्शन

प्रेगनेंसी के समय कई बार महिलाएं योनि की सफाई पर ध्यान नहीं दें पाती। जिस कारण योनि में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए पेल्विक एरिया में दर्द का अनुभव हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए योनि की सफाई का खास ख्याल रखें। अगर बार इंफेक्शन हो रहा है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

ब्लड सर्कुलेशन

प्रेगनेंसी के समय योनि में ब्लड सर्कुलेशन काफी तेज हो जाता है। जिसका गर्भाशय पर असर पड़ता है और पेल्विक एरिया के आसपास दर्द का अनुभव होता है। कई बार पेल्विक एरिया के आसपास सूजन की समस्या भी हो सकती है। 

प्रेगनेंसी के समय पेल्विक एरिया में दर्द का अनुभव होने पर एक बार विस्तार से डॉक्टर से अवश्य बात करें।  

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

पीसीओएस में डायबिटीज को कैसे करें कंट्रोल, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version