Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में आपको भी पेल्विक पेन हो रहा है? डॉक्टर से जानें क्या यह सामान्य है

Is Pelvic Pain Normal During First Trimester In Hindi: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में पेल्विक पेन होना सामान्य होता है। ऐसा कई कारणों से होता है, जानने के लिए लेख पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में आपको भी पेल्विक पेन हो रहा है? डॉक्टर से जानें क्या यह सामान्य है


Is Pelvic Pain Normal In Early Pregnancy In Hindi: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए भी होता है, कंसीव करने के बाद से ही महिला के शरीर में तरह-तरह के बदलाव होते हैं। खासकर, प्रेग्नेंसी की शुरुआती दिनों की बात करें, तो उन दिनों उन्हें उल्टी, मतली, मन खराब होना, बार-बार पेशाब आने जैसी कई अन्य परेशानियां भी होती रहती है। यहां तक कि कुछ महिलाओं को रोजमर्रा के कामकाज करने और सोने में भी दिक्कत होती है। कुछ महिलाओं को इन दिनों पेल्विक एरिया में भी पेन होता है। तो सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान पेल्विक पेन (Kya Pregnancy Me Pelvic Pain Hota Hai) सामान्य होता है? आइए, समझते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।

क्या पहली तिमाही में पेल्विक पेन होना सामान्य है?- Is Pelvic Pain Normal During First Trimester In Hindi

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में कई महिलाओं को पेल्विक पेन होता है। आपको बता दें कि पेल्विक पेन पेट के सबसे निचले हिस्से में होता है। हालांकि, कई बार प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिला पेट दर्द और पेल्विक पेन में कंफ्यूज हो जाती हैं। आपको स्पष्ट कर दें कि जब पेट के बीचों-बीच दर्द होता है, तो उसे ही पेट दर्द कहा जाता है। लेकिन, जब पेट के सबसे निचले हिस्से में दर्द हो, तो वह पेल्विक पेन के रूप में जाना जाता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में पेल्विक पेन होना बिल्कुल सामान्य होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप पेल्विक पेन हो सकता है। हां, आपको बात दें कि कभी-कभी पेल्विक पेन कई गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है, जैसे मिसकैरेज या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी। इसलिए, अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में पेल्विक पेन हो और यह लंबे समय तक बना रहे, तो बेहतर है कि डॉक्टर से बात करें।

इसे भी पढ़ें: Pelvic Pain in Pregnancy: प्रेगनेंसी में पेल्विक पेन क्यों होता है? जानें इसके 5 कारण

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में पेल्विक पेन हो तो क्या करें?- What To Do When You Have Pelvic Pain During Pregnancy In Hindi

पर्याप्त रेस्ट करें

प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह के पेन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। पेल्विक पेन होने पर भी महिला को सावधानी बरतने की जरूरत है। पेल्विक पेन हो, तो गर्भवी महिला को पर्याप्त रेस्ट करना चाहिए। उन्हें लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से बचना चाहिए। इससे पेल्विक पेन बढ़ सकता है।

हीट पैड का यूज करें

प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी महिला को दवा खाने की अनुमति नहीं होती है। असल में, दवा का महिला के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। यहां तक कि शिशु का विकास भी प्रभावित हो सकता है। अगर गर्भवती महिला को कोई दवा लेनी ही होती है, तो उन्हें इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसी तरह, पेल्विक पेन होने पर भी उन्हें दवा नहीं खानी चाहिए। इसके बजाय, आप हीटिंग पैड का यूज कर सकते हैं। हालांकि, हीटिंग पैड बहुत ज्यादा गर्म न हो, इसका ध्यान रखना आवश्यक है। इसके अलावा, बहुत देर तक इस तकनीक का इस्तेमाल करना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गर्भाशय में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

मसाज करें

अगर प्रेग्नेंसी की शुरुआती दिनों में आपको पेल्विक पेन हो रहा है, तो महिलाओं को प्रभावित हिस्से में हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए। अगर उन्हें खुद मसाज करना नहीं आता है, तो उन्हें किसी विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए। इससे भी दर्द से राहत मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी इस तरह की स्थिति में कारगर साबित होती है।

All Image Credit: Freepik


Read Next

क्या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज होने पर महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer