Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाएंगी ये 5 एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने पेट के दर्द महसूस होता है। आगे डॉक्टर से जानते हैं कि इस दौरान कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाएंगी ये 5 एक्सरसाइज


प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं को जी मिचलाना और उल्टी आने की आम समस्या से गुजरना पड़ता है। वहीं, जैसे-जैसे समय बढ़ता है, वैसे-वैसे महिलाओं को निचले पेट में दर्द महसूस होता है। यह शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के पेल्विक फ्लोर से बढ़ते दबाव के चलते महिलाओं को पेट में दर्द महसूस होता है। इस दर्द को दूर करने के लिए डॉक्टर कुछ नॉर्मल एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर भूमिका चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डॉ. रजनी मंदाना द्वारा प्रेग्नेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द को दूर करने के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज (exercise for abdomen pain in pregnancy ) के बारे में बताया है। आगे जानते हैं इनके बारे में।

प्रेग्नेंसी से पेट में निचले हिस्से में दर्द के लिए एक्सरसाइज - Exercises For Lower Abdomen Pain During Pregnancy In Hindi

क्लैमशैल - Clamshell Exercise For Pregnancy Pain In Hindi

इस एक्सरसाइज में महिला को बेड या जमीन पर एक तरफ करवट लेकर लेटना होता है। इस दौरान पसलियों और पेट को सपोर्ट देने के लिए तकिए का उपयोग कर सकते हैं। इसमें कोहनी से ऊपरी बॉडी को उठाते हुए सपोर्ट करें और पैरो को मोड़कर रखें। अब सांस भरते हुए घुटनों को ऊपर की ओर उठाएं और सांस छोड़ते हुए नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।

exercise-for-lower-abdomen-pain-during-pregnancy-in

पेल्विक ब्रिज - Pelvic Bridge Exercise For Pregnancy

इसमें महिलाओं को जमीन पर पीठ के बल लेटना होता है। इसके बाद घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ लें। इस पोजीशन में पैरों के तलवे जमीन पर रहते हैं। इस दौरान सांस लेते समय बेहद हल्के से कमर को ऊपर की ओर उठाएं। इस एक्सरसाइज को बेहद ही आराम से करें। इस दौरान आप आराम पाने के लिए अपनी गर्दन पर तकिया रख सकती हैं।

बटर फ्लाई एक्सरसाइज - Lying Down Butterfly Exercise For Pregnancy

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पीठ के बल पर लेट जाएं। इसके बाद घुटनों को ऊपर की ओर रखें। इसके बाद ऐंडियों को जोड़कर रखें। अब सांस लेते हुए घुटनों को बाहर की ओर खोलें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए घुटनों को ऊपर की ओर ले जाएं। इस एक्सरसाइज को 8 से 10 बार तक कर सकती हैं। लेकिन, किसी भी एक्सरसाइज को जबदस्ती न करें।

दीवार पर झुकाव - Wall Sit Exercise For Pregnancy In Hindi

यह एक साधारण व्यायाम है जो निचले पेट और पीठ के दर्द को कम करने में सहायक होता है। इसमें दीवार के सामने खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे पीठ के सहारे दीवार पर बैठने की मुद्रा में आएं। इस स्थिति को 5-10 सेकंड तक रखें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

दीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज - Deep Breathing Exercises

प्रेग्नेंसी में गहरी सांस लेने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह पेट के दर्द को भी कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आप आराम से बैठें या लेटें और गहरी सांस लें। धीरे-धीरे सांस छोड़ें और इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को इस तरह करनी चाहिए खुद की देखभाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Bhumika Bansal (@drbhumika_gynecologist)

Exercise For Stomach Pain in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान निचले पेट के दर्द को कम करने के लिए नियमित रूप से इन व्यायामों का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, किसी भी व्यायाम को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और योगा ट्रेनर की देखरेख में ही योगासन को करने का अभ्यास करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में क्या होना चाहिए डाइट प्लान? एक्सपर्ट से जानें न्यूट्रिशन और कैलोरी की पूरी जानकारी

Disclaimer