Is It Normal To Feel Pain After Sex During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में डॉक्टर उन्हें सलाह देते हैं कि पर्याप्त रेस्ट करें, डॉक्टर की दी हुई दवा लें और ओवर वर्क करने से बचें। आपने डॉक्टर को यह भी कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सेफ सेक्स भी करना चाहिए। इससे उनका मूड एन्हैंस होता है और वो रिलैक्स भी फील करती हैं। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचती हैं। इसकी एक वजह है कि उन्हें लगता है कि कहीं ऐसा करने से बच्चे को चोट न पहुंचे या प्रेग्नेंसी में किसी तरह की बाधा न आए। इस संबंध में हर महिला को डॉक्टर से संपर्क कर अपने सभी डाउट क्लियर कर लेने चाहिए। बहरहाल, कई महिलाएं इस दौरान शारीरिक संबंध बनान से इसलिए डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके बाद उन्हें दर्द हो सकता है। तो क्या वाकई प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से महिलाओं को दर्द हो सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं।
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से दर्द होना सामान्य होता है?- Is It Normal To Feel Pain After Sex During Pregnancy In Hindi
मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले की मानें तो महिलाओं को अगर किसी तरह की शारीरिक समस्या नहीं है, नॉर्मल हेल्थ है, तो उन्हें इस दौरान शारीरिक संबंध स्थापित करने चाहिए। यह कई मायनों में उनके लिए फायदेमंद है। सबसे अहम है, ऐसा करने से उनका मूड बेहतर होता है, जो प्रेग्नेंसी की जर्नी को कम कष्टकारी बना देता है। लेकिन, सवाल यह है कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से दर्द हो सकता है? इस बारे में डॉ. विजय दहिफले की राय है, "हां, कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द हो सकता है। पहली तिमाही एचसीजी यानी ह्यूमन कोरियोनिक होनाडोट्रोपिन की मात्रा बढ़ने से मतली और उल्टी की समस्या होती है। ऐसे में संबंध बनाना सुरक्षित नहीं होता है। इसी तरह, दूसरी तिमाही यानी 3 से 6 महीने के बीच सुरक्षित होता है। वहीं, यूटेरस पेल्विस के ऊपर आने से ब्लैडर के ऊपरी हिस्से में आने वाला प्रेशर भी कम हो जाता है और दर्द भी नहीं होता। इस सबके अलावा, सबसे महत्वपूर्ण यह जान लेना भी शारीरिक संबंध बनाने की सही पोजिशन क्या है? इन दिनों ऐसी किसी पोजिशन में शारीरिक संबंध न बनाएं, जिसमें पेट पर प्रेशर बने। तीसरी तिमाही में सेक्सुअल संबंध बनाने से पहले अल्ट्रासाउंड में प्लेसेंटा की स्थिति की जांच करना जरूरी होता है। अगर इस दौरान जरा भी ब्लड स्पॉटिंग हो, तो सेक्स न करें। बहरहाल, यह कहना गलत होगा कि सब महिलाओं को इस दौरान परेशानी होती है। कुछ महिलाएं इस प्रक्रिया को एंजॉय करती हैं। ऐसा करने से उन्हें रिलैक्स फील होता है, जो उन्हें अच्छी नींद लेने में मदद करती है। ध्यान रखें कि इन दिनों हर महिला को पर्याप्त रेस्ट की जरूरत होती है। इससे बच्चे का ग्रोथ बेहतर होता है और बच्चे की सेहत पर भी पोजिटिव असर पड़ता है।" डॉ. विजय दहिफले आगे सलाह देते हैं कि अगर किसी महिलाओं को अगर शारीरिक संबंध बनाने में तकलीफ हो या बहुत ज्यादा दर्द हो, तो उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा क्यों हो रहा है? इस बारे में जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करवानी चाहिए। ध्यान रखें कि कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के बाद दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे इंफेक्शन। इसलिए, इस तरह की स्थिति की अनदेखी करना महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना सामान्य होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द क्यों होता है- Pain After Sex During Pregnancy In Hindi
गर्भाशय में संकुचन
प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होने का एक कारण है कि ऑर्गेज्म होने पर गर्भाशय में संकुचन महसूस हो सकता है। हालांकि, ऐसा सेक्स करने के कुछ घंटों बाद महसूस होता है। यह दर्द बहुत हल्का होता है और कुछ समय बाद अपने आप सही भी हो जाता है।
गर्भाशय का बढ़ना
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भाशय का आकार दिन पर दिन बढ़ता जाता है। ऐसे में कई बार सेक्स करने की वजह से हल्का दर्द हो सकता है। कुछ महिलाओं को इस दौरान क्रैंप जैसा भी महसूस हो सकता है। हालांकि, यह भी किसी तरह के खतरे का संकेत नहीं है।
ब्लैडर का भरा होना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बार-बार पेशाब आता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्भावस्था में गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है। यह एक समय बाद ब्लैडर पर दबाव बनाने लगता है, जिससे महिलाओं को बार-बार पेशाब करने की अर्ज होती है। ऐसे में अगर महिला शारीरिक संबंध बनाती है, तो ब्लैडर के भरे होने के कारण पेल्विक एरिया में दर्द का अहसास हो सकता है।
संक्रमण होना
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर शारीरिक संबंध बनाते हुए बहुत ज्यादा दर्द होता है, तो इसका कारण संक्रमण भी हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है। इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। हालांकि, संक्रमण होने पर आपको अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं, जैसे बुखार आदि। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह का संक्रमण हो सकता है, जैसे यीस्ट इंफेक्शन।
All Image Credit: Freepik