Period ke Kitne Din Baad Sambandh Banana Chahiye: महिलाओं को अपने पूरे जीवन में कई तरह के शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। जब वे 8 से 12 उम्र के बीच होती हैं, तो उन्हें मासिक धर्म चक्र शुरू हो जाते हैं। पीरियड्स शुरू होने की औसतन आयु 12 वर्ष है। पीरियड्स के दौरान भी महिलाओं को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में पेट में दर्द, ऐंठन या मूड स्विंग्स होने लगते हैं। इसके अलावा, पीरियड्स के दिनों में कई जगहों पर मंदिर या किचन में जाने की अनुमति भी नहीं होती है। इसके अलावा, कई लोगों के मन में पीरियड्स और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर भी सवाल रहते हैं। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए? तो आइए, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बंदना सोढ़ी से जानते हैं पीरियड के कितन दिन बाद सेक्स करना सुरक्षित होता है(How Long Should You Wait to Have Sex After Period in Hindi)-
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?- How Long Should You Wait to Have Sex After Period in Hindi
आपको बता दें कि मासिक धर्म यानी पीरियड के बाद संबंध बनाने के लिए कोई निश्चित समय नहीं होता है। यह महिला या उसके पार्टनर पर निर्भर करता है कि वे कब संबंध बनाना चाहते हैं। अगर आप गर्भधारण की कोशिश कर रहे हैं, तो ओव्यूलेशन के समय संबंध बनाना बेहतर होता है।
वैसे तो पीरियड के दौरान या पीरियड खत्म होते ही संबंध बनाया जा सकता है। दरअसल, पीरियड के तुरंत बाद सेक्स करने से गर्भधारण करने की संभावना नहीं बढ़ती है। इसलिए अगर आप कंसीव करना चाहते हैं, तो आपको पीरियडस के कुछ दिन बाद संबंध बनाना ज्यादा बेहतर होता है।
गर्भधारण करने के लिए संबंध बनाने का सबसे सही समय ओव्यूलेशन के दौरान होता है। आमतौर पर पीरियड के पहले दिन से 14 से 16 दिनों के बाद संबंध बनाना बेहतर होता है। इस दौरान सेक्स करने से कंसीव करने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें- सामान्य पीरियड कितने दिनों तक रहना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका जवाब
क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित होता है?- Is It Safe to Sex During Periods in Hindi
पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं, यह आप पर और आपके पार्टनर पर निर्भर करता है। अगर आप दोनों पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में आरामदायक महसूस करते हैं, तो शारीरिक संबंध बनाया जा सकता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान संबंध बनाते समय आपको प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे संक्रमण का जोखिम कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version