Doctor Verified

सामान्य पीरियड कितने दिनों तक रहना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका जवाब

किसी को 2 तो किसी को 4-5 दिनों तक पीरियड्स चलते हैं। जानें, सामान्य पीरियड कितनी दिनों तक रहना चाहिए-
  • SHARE
  • FOLLOW
सामान्य पीरियड कितने दिनों तक रहना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका जवाब


Normal Periods Kitne Din Tak Rhana Chahiye: मासिक धर्म चक्र या पीरियड हर लड़की को महीने में एक बार आते हैं। किसी का मासिक धर्म चक्र 2 दिन रहता है, तो किसी को 4-5 दिनों तक पीरियड रहते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लड़कियों को 5 से ज्यादा दिनों तक भी पीरियड रहते हैं। हालांकि, ज्यादा या कम दिनों तक पीरियड रहना भी सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल रहता है कि सामान्य पीरियड कितने दिनों तक रहना चाहिए? आइए, फोर्टिस हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट और प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बंदना सोढ़ी से जानते हैं-

आपको बता दें कि लड़कियों को मासिक धर्म 8 साल की उम्र से शुरू हो जाते हैं। हालांकि, सभी लड़कियों में इसकी उम्र अलग-अलग हो सकती है। मासिक धर्म शुरू होने की औसत आयु 12 वर्ष है। वहीं, 50 साल की उम्र के बाद पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। इस स्थिति को मेनोपॉज के रूप में जाना जाता है। मासिक धर्म हर 28 दिन में आता है। कुछ लड़कियों में यह 35 दिन में भी आ सकता है। 

periods

सामान्य पीरियड कितने दिनों तक रहना चाहिए?- For How Many Days a Normal Period Cycle Lasts in Hindi- Normal Periods Kitne Din Tak Rhana Chahiye 

पीरियड या मासिक धर्म की अवधि उम्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। एक किशोरी या युवा लड़की की मासिक धर्म की अवधि अधिक उम्र वाली महिला की तुलना में अलग होती है। आपको बता दें कि सामान्य मासिक धर्म 2 से 7 दिनों तक रह सकता है। महिलाएं एक पीरियड में लगभग 20 से 90 मिलीलीटर खून बहाती हैं। कुछ महिलाओं को इससे अधिक रक्तस्त्राव भी हो सकता है। सभी महिलाओं में ब्लड फ्लो अलग-अलग तरह का हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में देरी या पीरियड मिस होने के हो सकते हैं ये 3 बड़े कारण, बता रहे हैं डॉक्टर

जब एक लड़की को पीरियड्स शुरू होते हैं, तो यह हैवी फ्लो के साथ हो सकता है। साथ ही, मासिक धर्म चक्र भी ज्यादा दिनों का रहता है। हालांकि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मासिक धर्म चक्र छोटा हो जाता है। सिर्फ उम्र ही नहीं, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे- हाइपोथायराइडिज्म, पीसीओडी या डायबिटीज आदि भी मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती हैं। 

  • मासिक धर्म चक्र को हेल्दी कैसे रखें?
  • मासिक धर्म चक्र को सही रखने के लिए आपको तनाव और चिंता से बचना चाहिए। 
  • इसे सही रखने के लिए योग और प्राणायाम भी जरूर करना चाहिए।
  • पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए अच्छी डाइट लेना भी जरूरी होता है। 
  • इसके लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन्स और प्रोटीन को जरूर शामिल करना चाहिए। 

Read Next

Postpartum Drink: डिलीवरी के बाद पिएं अजवाइन और सौंफ से बनी ये हेल्दी ड्रिंक, पोस्टपार्टम से जुड़ी समस्याएं हो

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version