What is A Healthy Period Cycle in Hindi: हर महिला का शरीर दूसरी महिला से अलग होता है, जिसके कारण हर महिला के पीरियड साइकिल भी अलग-अलग होती है। हर महिला को पीरियड होते जरूर है। अगर किसी महिला को पीरियड्स न आए तो वे अनहेल्दी महिला की केटेगरी में आती है। हर महिला में पीरियड्स आने का तरीका अलग-अलग होता है। किसी महिला को हर महीने एक ही तरीख को पीरियड आते हैं, तो किसी-किसी महिला को एक या दो दिन आगे पीछे पीरियड्स आ सकते हैं। लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण कई महिलाओं को अनहेल्दी पीरियड्स की समस्या (Unhealthy Period Problem) होती है। ऐसे में हर महिला इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि हेल्दी पीरियड कितने दिन का होता है और पीरियड कैसे होना चाहिए (normal menstrual cycle)? आगर आप भी ऐसे ही सवालों को लेकर परेशान रहती हैं तो आइए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं कि स्वस्थ पीरियड्स क्या होता है?
नॉर्मल पीरियड्स क्या होते हैं?
साइकिल की अवधि
आमतौर पर, एक नॉर्मल पीरियड साइकिल 23 से 35 दिनों तक होता है। यह साइकिल आपके पीरियड के पहले दिन से शुरू होता है और आपके अगले पीरियड्स शुरू होने से एक दिन पहले खत्म होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में सिर्फ 2 दिन ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें
ब्लीडिंग का समय
सामान्य पीरियड ब्लीडिंग आमतौर पर 3 से 7 दिनों तक रहता है। यह हर पीरियड के साथ अलग हो सकता है, लेकिन हेल्दी पीरियड्स के लिए यह एक सीमा के अंदर ही होना चाहिए।
दर्द
नॉर्मल पीरियड्स में हल्के ऐंठन या बेचैनी की समस्या आम है। आम पीरियड्स में महिला को किसी तरह का गंभीर दर्द नहीं होना चाहिए। गंभीर दर्द, जिसे डिसमेनोरिया के रूप में जाना जाता है, एक अंतर्निहित स्थिति का संकेत हो सकता, जिसके होने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
खून के थक्के
पीरियड्स के दौरान छोटे थक्के निकलना सामान्य है, लेकिन भारी थक्के जो बड़े होते हैं या बार-बार होते हैं, किसी समस्या का संकेत हो सकते हैं और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
स्पॉटिंग
दो साइकिल के बीच कोई स्पॉटिंग नहीं होना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आपको दो पीरियड्स के बीज स्पॉटिंग होती है तो यह हार्मोनल असंतुलन या तनाव का संकेत हो सकता है जिन पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड ब्लड कैसे बता सकता है आपके हार्मोन्स के बारे में, जानें एक्सपर्ट से
ब्लड का रंग
हेल्दी पीरियड्स के ब्लड का रंग चमकीले लाल से लेकर गहरे लाल या भूरे रंग तक हो सकता है। ये आम तौर पर सामान्य बदलाव होते हैं, लेकिन रंग या स्थिरता में अगर आपको ज्यादा बदलाव नजर आते हैं तो जांच की जरूरत हो सकती है।
View this post on Instagram
हेल्दी पीरियड्स के लिए जरूरी है कि आप अपने पीरियड साइकिल पर सही तरह से निगरानी रखें और किसी भी तरह का बदलाव होने पर डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version