
Is Extreme Pain During Your Period Normal: हर महिला को पीरियड्स जरूरी होते हैं। पीरियड होना महिलाओं के स्वस्थ होने का संकेत है। लेकिन अगर किसी महिला को पीरियड आने में समस्या हो तो इसे उनके खराब स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द और ऐंठन होना सामान्य है, जिसे पीरियड क्रैम्प (Period Cramps) कहा जाता है। हालांकि, कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द का अनुभव होता है, जिसे अक्सर वे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई महिलाएं असहनीय दर्द से परेशना रहती हैं, जिस कारण उनके मन में कई बार ये सवाल भी आ जाता है कि पीरियड्स के दौरान मेरे शरीर में दर्द क्यों होता है? ( How much pain is normal for a period) ऐसे में आइए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होना नॉर्मल है या नहीं?
क्या पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होना नॉर्मल है?
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को अक्सर पीरियड का एक आम हिस्सा माना जाता है, जिस कारण अक्सर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मासिक धर्म के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होना स्वास्थ्य से नॉर्मल नहीं है। बल्कि यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होने की समस्या को प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉएड या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के साथ-साथ पाचन से जुड़ी समस्याओं, जैसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) से जोड़ा जाता है।
इसे भी पढ़ें: कैसे जानें आपका पीरियड साइकिल नॉर्मल है या नहीं? बता रही हैं डॉक्टर
पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द क्यों होता है?
जब शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, तो यह अक्सर दर्द के द्वारा संकेत देता है। हार्मोनल असंतुलन, सूजन या पाचन संबंधी परेशानी पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द का कारण बन सकता है। एंडोमेट्रियोसिस और पीसीओएस जैसी स्थितियों में एस्ट्रोजन या असंतुलित हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो ऐंठन और अन्य मासिक धर्म के लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है। इसी तरह, पाचन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं इंफ्लेमेशन का कारण बन सकती है, जो पीरियड्स को प्रभावित कर सकती है।
पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करें?
पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होने पर इसे कम करने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले दर्द होने के सही कारणों का पता लगाएं। इसके लिए आप अपनी डाइट मे बदलाव करें, हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए डॉक्टर के कंसल्टेशन पर दवाइयां लें। अपनी आदतों में ये बदलाव करके आप पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होने की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा, सूजन-रोधी खाद्य पदार्थों का सेवन, पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के तरीके और हार्मोन को संतुलित करने के लिए स्वस्थ डाइट और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान क्यों होती है बट क्रैंप्स की समस्या? डॉक्टर से जानें इसके कारण
View this post on Instagram
निष्कर्ष
पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना आम बात है, लेकिन किसी भी महिला को मासिक धर्म में गंभीर दर्द से नहीं गुजरना चाहिए। इसलिए, अगर आपको बहुत अधिक दर्द हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें। इसके साथ ही अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में भी हेल्दी बदलाव करें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version