
Reasons for butt cramps during periods in Hindi: पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक प्रक्रिया है, जिससे सभी महिलाओं को होकर गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को तेज दर्द तो कुछ को पेट में ऐंठन की समस्या होती है। पीरियड्स के लक्षण महिलाओं में एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं कई बार बट क्रैंप्स की समस्या की भी शिकायत करती हैं। आसान भाषा में समझें तो बट में ऐंठन होने को बट क्रैंप्स कहा जाता है। कई बार यह दर्द काफी तेज होता है। पीरियड्स के दौरान यह समस्या होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस दौरान आपके गूदे में चुभन या तेज दर्द भी महसूस हो सकता है। आइये गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. तनुश्री पांडेय पडगाओनकर से जानते हैं पीरियड्स के दौरान बट क्रैंप्स की समस्या क्यों होती है।
पीरियड्स के दौरान बट क्रैंप्स की समस्या क्यों होती है?
दरअसल, पीरियड्स के दौरान शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन एक हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन यूट्राइन के संकुचन को नियंत्रित करता है। पीरियड्स के दौरान यह प्रोस्टाग्लैंडीन पीरियड्स के दौरान गूदे और बट एरिया को प्रभावित करते हैं। इसलिए महिलाओं को बट एरिया के आस-पास क्रैंप्स या ऐंठन का सामना करना पड़ सकता है। क्रैंप होने पर बट के आस-पास कई बार चुभन भी महसूस हो सकती है। इस दौरान महिलाएं वैसे ही दर्द का सामना कर रही होती हैं, ऐसे में बपट क्रैंप्स होने से कई बार समस्या और भी बढ़ जाती है।
View this post on Instagram
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
डॉ. तनुश्री के मुताबिक अगर आपको पीरियड्स के दौरान बट क्रैंप्स की समस्या बार-बार हो रही है या दर्द सामान्य से ज्यादा है तो ऐसे में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। अगर पीरियड्स के दौरान आपके बट क्रैंप्स की समस्या ज्यादा समय तक चलती है तो ऐसे में इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से जरूर मिलें। क्योंकि कई बार यह एंडियोमेट्रियॉसिस का भी संकेत हो सकता है।
Read Next
पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन लेवल को कम करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव, मिलेगा फायदा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version