Doctor Verified

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Can sex during periods cause infection in Hindi: पीरियड्स में सेक्स करना असुरक्षित नहीं है। जो महिलाएं सेक्स के दौरान प्रेग्नेंट होने से बचना चाहती हैं उनके लिए यह एक सुरक्षित तरीका है। इसे लेकर सेक्शुअल इंटरकोर्स में किसी तरह की समस्या नहीं आती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन हो सकता है? जानें डॉक्टर से


Can sex during periods cause infection in Hindi: पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को होकर गुजरना पड़ता है। मासिक धर्म महिलाओं में 14 साल से शुरू होते हैं, जो आमतौर पर 55 साल तक जाकर खत्म होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं की शरीर में काफी असहजता होती है। इस दौरान उन्हें हॉट फ्लैशेज, तनाव, हार्मोनल बदलाव होने के साथ ही साथ कई बार पेट दर्द और मरोड़ आदि की समस्या होती है। ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पीरियड्स में सेक्स करना चाहिए या नहीं? 

ज्यादातर लोग मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित नहीं होता है। कुछ लोग मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। क्या आप भी ऐसा मानते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन होता है या नहीं। हालांकि, पीरियड्स में सेक्स करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। आइए वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में। (Can sex during period cause bacterial infection in Hindi) - 

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन हो सकता है?

डॉक्टर के मुताबिक पीरियड्स में सेक्स करना असुरक्षित नहीं है। जो महिलाएं सेक्स के दौरान प्रेग्नेंट होने से बचना चाहती हैं उनके लिए यह एक सुरक्षित तरीका है। इसे लेकर सेक्शुअल इंटरकोर्स में किसी तरह की समस्या नहीं आती है। ज्यादातर लोगों में यही धारणा बनी है कि पीरियड्स में सेक्स करना नुकसानदायक होता है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन का खतरा जरूर रहता है। लेकिन, अगर आप पीरियड्स में सेक्स कर रही हैं तो ऐसे में STIs और UTI जैसे खतरे बढ़ जाते हैं। इससे बचने के लिए आपको पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से बचना चाहिए। 

पीरियड्स में सेक्स करने से हो सकता है इंफेक्शन है

पीरियड्स में सेक्स करने से कई प्रकार के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीरियड्स में सेक्स करने से कई बार सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STIs) होने का जोखिम बढ़ जाता है। पीरियड्स के दौरान जब आप शारीरिक संबंध बनाते हैं तो ऐसे में मेंस्ट्रुअल ब्लड के संपर्क में आने से महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही इंफेक्शन हो सकता है।

पीरियड्स के दौरान जब आप शारीरिक संबंध बनाते हैं तो ऐसे में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) की समस्या हो सकती है। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से कई बार व्यक्ति पैथोगन्स के संपर्क में भी आ सकता है, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय 

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स?

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आमतौर पर ज्यादा कपल परहेज करते हैं। हालांकि, अगर आप फिर भी शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है साथ ही इससे जुड़े कई विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिला और पुरुष दोनों को संक्रमण और अन्य तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आप पीरियड्स में सेक्स कर रहे हैं तो ऐसे में अपने डॉक्टर से सलाह लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है। 

FAQ

  • क्या पीरियड्स के दौरान इन्फेक्शन होना नॉर्मल है?

    अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करते हैं त ऐसा करने से ज्यादातर लोगों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान संक्रमण होना एक आम स्थिति हो सकती है। 
  • पीरियड्स में प्रेग्नेंट होने के कितने चांस होते हैं?

    कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान गर्भधारण की संभावना काफी कम होती है, हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि यह संभावना सभी महिलाओं में कम हो।
  • पीरियड्स के दौरान क्या होता है?

    पीरियड के दौरान महिलाओं की शरीर में कई तरह की असहजता होती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को हॉट फ्लैशेज, ज्यादा पसीना आना और स्ट्रेस आदि हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

मेनोपॉज के दौरान मूड स्विंग होने पर अपनाएं ये उपाय, मिलेगा जल्द आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version