Doctor Verified

क्या पीरियड्स में निकलने वाले खून से पुरुषों को इंफेक्शन हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Can a Man Get an Infection From Period Blood in Hindi: पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में सेक्शुअल इंटरकोर्स या सेक्स करने से पुरुषों में इंफेक्शन होने का पूरा खतरा रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स में निकलने वाले खून से पुरुषों को इंफेक्शन हो सकता है? जानें डॉक्टर से


Can a Man Get an Infection From Period Blood in Hindi: पीरियड्स में ब्लड आना मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने वाली एक सामान्य स्थिति है। हर महिला को इस स्थिति से होकर गुजरना पड़ता है। मासिक धर्म का चक्र महिलाओं में 13-14 साल में शुरू हो जाता है, जो लगभग 55 साल तक की उम्र तक चलता है। दरअसल, ओवरी द्वारा एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन रिलीज किया जाता है, जिससे गर्भाशय की लाइन मोटी हो जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का मासिक धर्म रुक जाता है। वहीं अंडे नहीं बनने पर यह लाइन टूटने लगती है और ब्लीडिंग हो जाती है। पीरियड्स में सेक्स करने के लिए मना किया जाता है।

इस दौरान सेक्स करने से न केवल महिलाओं बल्कि, पुरुषों को भी इंफेक्शन होने का जोखिम रहता है। ऐसी स्थिति में सेक्स करना कई बार पुरुषों की सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। दरअसल, पीरियड्स में निकलने वाले खून के संपर्क में आने से पुरुषों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। आइये नई दिल्ली स्थित शांता फर्टिलिटी सेंटर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा सिंह से जानते हैं कि क्या वाकई ऐसा होता है? (Can Period Blood Cause Infections For Men in Hindi) - 

क्या पीरियड्स में निकलने वाले खून से पुरुषों को इंफेक्शन हो सकता है? (Can a Man Get an Infection From Period Blood in Hindi)

डॉक्टर के मुताबिक पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में सेक्शुअल इंटरकोर्स या सेक्स करने से पुरुषों में इंफेक्शन होने का पूरा खतरा रहता है। अगर महिला को सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) या हेपेटाइटिस आदि की समस्या है और पीरियड्स के दौरान आप सेक्स (Is Sex Safe During Periods) कर रहे हैं तो ऐसे में खून के संपर्क में आने से आपको भी यह इंफेक्शन हो सकता है। अगर पुरुष के जननांग पर किसी तरह का कट लगा है और उसपर खून लग जाए तो इससे इंफेक्शन हो सकता है। 

periodsinfection-inside

पुरुषों में कैसे रहता है खतरा? 

दरअसल, मेंस्ट्रुएशन में निकलने वाले खून में बैक्टीरिया और पैथागन्स होते हैं, जो पुरुषों के जननांघ के संपर्क में आने से शरीर में फैल सकता है। इससे ब्लड में इंफेक्शन होने के साथ-साथ हेपाटाइटिस बी, एचआईवी आदि की भी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप पीरियड्स में सेक्स कर भी रहे हैं तो ऐसे में कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें। नहीं तो शरीर के तमाम हिस्सों में बैक्टीरिया फैल सकते हैं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी कई बार गोनोनोरिया और क्लेमेडिया जैसे बैक्टीरिया संपर्क में आने का खतरा रहता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय 

क्या पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित होता है? (Is it Safe to Do Sex in Hindi) 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीरियड्स में सेक्स करने से कोई गंभीर समस्या नहीं होती है, लेकिन इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, आप सुरक्षित तरीके से सेक्स करना चाहें तो सेक्स को अंजाम दे सकते हैं। आमतौर पर असुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाने से दोनों पार्टनर्स में सेक्शुअल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। पीरियड्स में सेक्स करने से कई बार आपका ब्लड फ्लो भी कम हो सकता है। इसलिए अगर आप सेक्स कर रहे हैं तो कंडोम का इस्तेमाल करें ताकि आप पीरियड्स में निकलने वाले खून के संपर्क में आने से बचे रहें।

Read Next

हैंगओवर के बाद होता है पेट दर्द? डॉक्टर से जानें राहत पाने के आसान तरीके

Disclaimer