Doctor Verified

Scanty Periods: क्या आपको भी पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण

Causes of Scanty Periods: पीरियड्स में ब्लीडिंग कम आने या कम दिन होने को स्कैंटी पीरियड्स कहा जाता है। जानें इसके कारण और डील करने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Scanty Periods: क्या आपको भी पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण


What Causes Very Light Periods: पीरियड्स में हर महिला की परेशानी अलग-अलग हो सकती है। कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स बहुत दर्दनाक होने होते हैं। जबकि कई महिलाओं के पीरियड्स दर्द रहित और नॉर्मल होते हैं। पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं अलग-अलग होना बिल्कुल नॉर्मल है। लेकिन ऐसे में पीरियड्स फ्लो सही होना हर किसी के लिए जरूर है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में बहुत कम ब्लीडिंग होती है या बहुत कम दिन ब्लीडिंग होती है। इस स्थिति को स्कैंटी पीरियड्स कहा जाता है। अगर आपको तीन दिन से कम ब्लीडिंग होते हैं, तो यह बिल्कुल नॉर्मल नहीं है। स्कैंटी पीरियड्स क्यों होते हैं और इससे कैसे डील करना है। इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन) से।

scanty periods

पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होने के क्या कारण होते हैं- What Are The Causes of Scanty Periods

पीसीओडी- PCOD

पीसीओडी होने पर महिला को पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होने लगती है। ऐसे में ओवरी में सिस्ट बढ़ने से ब्लड फ्लो रूक जाता है। इसके कारण पीरियड्स आने पर ब्लीडिंग कम होती है। इसके अलावा, ऐसे में पीसीओडी जल्दी खत्म भी हो जाते हैं। 

यूट्रस ट्यूबरक्लोसिस- Uterus Tuberculosis

यूट्रस ट्यूबरक्लोसिस यानी गर्भाशय में टीबी होना। इसके कारण अंडाशय, गर्भाशय ग्रीवा, फेलोपियन ट्यूब और योनि के पास मौजूद लिम्फ नोड्स प्रभावित होने लगते हैं। इस समस्या में भी महिला के पीरियड्स कम आने लगते हैं। साथ ही ब्लड फ्लो और पीरियड्स साइकिल पर असर दिखने लगता है। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में ब्लड कम आने के हो सकते हैं ये 6 कारण,  डॉक्टर से जानें क्या ये गंभीर समस्या है

हाइपोथॉयराइडिज्म- Hyperthyroidism

हाइपोथॉयराइडिज्म होने पर भी महिला को पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होती है। क्योंकि इस समस्या में हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं। वजन तेजी से बढ़ने लगता है जिस कारण एग भी कम फर्टिलाज्ड हो जाते हैं। ऐसे में हाइपोथॉयराइडिज्म कंट्रोल करना जरूरी है। साथ ही, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें जिससे आप पीरियड्स साइकिल को नॉर्मल कर पाएं। 

डिलीवरी के बाद हैवी ब्लीडिंग होना- Heavy Bleeding In Pregnancy 

अगर महिला को डिलीवरी के बाद हैवी ब्लीडिंग हुई है, तो ऐसे में पीरियड्स फ्लो पर असर पड़ता है। इसके कारण पिट्यूटरी ग्लैंड से हार्मोन्स प्रड्यूज होना कम हो जाते हैं। इसके कारण पीरियड्स आने पर ब्लीडिंग कम होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान सामान्य से कम ब्लीडिंग होने पर अपनाएं ये 6 घरेलू नुस्खे, नॉर्मल हो जाएगा ब्लड फ्लो

हार्मोन्स असंतुलित होना- Hormonal Imbalance

हार्मोन्स असंतुलित होना स्कैंटी पीरियड्स की वजह हो सकते हैं। क्योंकि हार्मोन्स असंतुलित होने के कारण शरीर के कई कार्य असंतुलित होने लगते हैं। अगर आपको अचानक से यह समस्या शुरू हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

अगर आपको लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करना बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकता है। 

 

Read Next

Piles Symptoms: महिलाओं में बवासीर होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version