Expert

पीरियड्स खुलकर न हो तो क्या करें? ब्लड फ्लो सामान्य करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

Tips To Get Normal Blood Flow During Periods In Hindi: अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग खुलकर नहीं होती है, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स खुलकर न हो तो क्या करें? ब्लड फ्लो सामान्य करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स


Tips To Get Normal Blood Flow During Periods In Hindi: महिलाओं के साथ आजकल पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन, मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन आदि हर दूसरी महिला की परेशानी बन गई हैं। इसके अलावा, आजकल बहुत सी महिलाओं के साथ यह भी देखने को मिल रहा है कि उन्हें पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग बहुत कम या रूक-रूक कर होती है। उन्हें खुलकर ब्लीडिंग नहीं होती। ऐसे में महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर उन्हें खुलकर पीरियड्स क्यों नहीं होते हैं? आपको बता दें कि मेनोपॉज से पहले और बाद में इस तरह की समस्या होना आम बात है। लेकिन अगर कोई महिला कम उम्र में ही पीरियड्स के दौरान असामान्य ब्लड फ्लो की समस्या का सामना कर रही हहै , तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें आपकी खराब जीवनशैली की आदतें, खराब खानपान, पर्याप्त नींद न लेना और चिंता-तनाव जैसी मानसिक स्थितियां भी योगदान देती हैं। अच्छी बात यह है कि अगर स्वस्थ जीवनशैली और कुछ टिप्स को फॉलो करके आसानी से पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो ठीक से न होने की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इस लेख में हम आपके साथ पीरियड्स खुलकर न होने की समस्या दूर करने के लिए कुछ सरल टिप्स शेयर कर रहे हैं....

पीरियड्स खुलकर न हो तो करें ये उपाय- Tips To Get Normal Blood Flow During Periods In Hindi

1. तनाव न लें

अगर पीरियड्स के दौरान महिलाएं अधिक तनाव लेती हैं, तो इससे उनके शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है। इससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो भी असामान्य हो सकता है। इसलिए तनाव को मैनेज करें।

how to get normal blood flow during periods in hindi

2. अच्छी नींद लें

स्वस्थ मेंस्ट्रुअल साइकिल और हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं और ब्लड फ्लो भी सामान्य रहता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास? जानें

3. पर्याप्त पानी पिएं

पीरियड्स के दौरान पर्याप्त पानी पीना बहुत आवश्यक है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ब्लड फ्लो सामान्य होता है।

4. अच्छी डाइट लें

ऐसे फूड्स खाएं जिनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। हरी सब्जियों और अन्य फल-सब्जियां अधिक खाएं। इनमें आयरन आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, मैंगनीज, फोलिक एसिड आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर होगा, जो पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स का कारण कहीं आपकी खराब लाइफस्टाइल तो नहीं? जानें डॉक्टर से

5. एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है और हार्मोन्स का संतुलन भी शरीर में बना रहता है। यह मूड में सुधार करने के लिए आवश्यक है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसलिए हल्की एक्सरसाइज करें।

All Image Source: freepik

Read Next

महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer