Rheumatoid Arthritis Symptoms In Women: सर्दियों में महिलाओं को अक्सर मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द और अंगों में ऐंठन महसूस होती हैं। कई बार यह सर्दी की वजह से और इसका कारण रूमेटाइड अर्थराइटिस हो सकता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या ज्यादा महिलाओं को ही प्रभावित करती हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस (आरए) एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो जोड़ों को प्रभावित करती है। इस बीमारी में इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ शरीर के टिश्यू पर हमला होता हैं। इसमें जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या भी हो जाती है। पुरुषों की तुलना में तीन गुना अधिक महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित होती हैं। महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या 30 पार अधिक होती है क्योंकि इस समय महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन होने के साथ ब्रेस्टफीडिंग और मेनोपॉज भी चलता रहता है। ऐसे में महिलाओं को इस समय अपना विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
जोड़ों में अकड़न
सुबह उठने पर अगर महिलाओं को जोड़ों की अकड़न की समस्या नियमित तौर पर दिखाई दें, तो यह रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं। कई बार यह समस्या 1 से 2 घंटे तक और कभी-कभी अधिक समय तक बनी रहती है। यह लंबे समय तक आराम करने, झपकी लेने और टीवी देखने के बाद जोड़ों में अकड़न की समस्या ज्यादा नजर आती है।
जोड़ों में सूजन और दर्द
महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या भी नजर आती है। इसमें कई बार जोड़े लाल हो जाते हैं, सूज जाते हैं और दबाने पर दर्द भी महसूस होता है। शुरुआत में घुटनों, कंधों, कूल्हों और कोहनी के बड़े जोड़ रूमेटाइड अर्थराइटिस से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
झनझनाहट की समस्या
महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर हाथ और पैरों में झनझनाहट की समस्या बढ़ जाती है। यह समस्या लंबे समय तक एक पोजिशिन मं बैठे रहने यह समस्या ज्यादा बढ़ती है। झनझनाहट की समस्या होने पर व्यक्ति को उठने बैठने में भी परेशानी होने लगती है। हाथ, पैरों में झनझनाहट अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है, जानें डॉक्टर से
थकान
महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर काफी ज्यादा थकान होने लगती है। कम काम करने के बाद भी महिलाएं बहुत अधिक थका हुआ फील करने के साथ काम करने में मन भी कम लगता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस महिलाओं को अंदरूनी तौर पर कमजोर बनाता है, इससे यह समस्या ज्यादा बढ़ती है।
कम भूख
महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर भूख भी काफी कम हो जाती है। इस कारण खाना खाने की इच्छा काफी कम रहती है। लंबे समय तक कम खाने की वजह से शरीर में कमजोरी होने के साथ अन्य पोषक तत्वों की कमी भी होने लगती है।
महिलाओं में रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर यह लक्षण नजर आते हैं। हालांकि, समस्या होने पर एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
Read Next
Polycystic Ovary Syndrome: पीसीओएस का पता कैसे चलता है? डॉक्टर से समझें लक्षण और डायग्नोसिस
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version