Doctor Verified

रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित व्यक्ति को हो सकती हैं दांतों से जुड़ी समस्याएं, जानें इन दोनों में संबंध

रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर आपकी हड्डियों और जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। लेकिन, कुछ लोगों के दांत भी प्रभावि हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित व्यक्ति को हो सकती हैं दांतों से जुड़ी समस्याएं, जानें इन दोनों में संबंध

उम्र बढ़ने के साथ ही कई तरह को रोग होना शुरू हो जाते हैं। दरअसल, समय के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है, जिसकी वजह से लोगों बीमार हो सकते हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस को इन बीमारियों में शामिल किया जा सकता है। यह एक ऑटोइम्यून रोग है, जो अधिक उम्र के लोगों में ज्यादातर देखने को मिलता है। इस समस्या में लोगों की हड्डियों के जोड़ों में सूजन और तेज दर्द होता है। दरअसल, इस रोग में हड्डियों का लचीलापन खत्म होता है, जिससे जोड़ों को हिलाने में भी तेज दर्द महसूस होता है। यह एक से अधिक जोड़ों को अपनी चपेट में ले सकता है। यह समस्या मुख्य रूप से हाथ की कलाई, घुटनों व कूल्हे जोड़ को प्रभावित करती हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस के कुछ मामलों में यह आपके दांतों को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में रोगी को ब्रश या फ्लॉसिंग करने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, रुमेटाइड अर्थराइटिस के दौरान ली जाने वाली दवाओं से रोगी का मुंह सूख सकता है या उसको मुंह से जुड़ी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वैसे, इसके कम ही मामले सामने आ सकते हैं। आगे आर्थोस्कोपी एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर  विजय कुमार शर्मा से जानते हैं कि रूमेटाइड अर्थराइटिस से दांतों पर क्या प्रभाव पड़ता है। 

क्या रूमेटाइड अर्थराइटिस आपके दांतों को प्रभावित कर सूकता है? - Can Rheumatoid Arthritis Affect Your Teeth In Hindi

रूमेटाइड अर्थराइटिस से हड्डियों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव ओरल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकते हैं। यह एक ऑटोइंफ्लेमेटरी रोग है, जो पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, इसका प्रभाव आपके जोड़ों पर ही ज्यादा देखने को मिलता है। इस समस्या में जोड़ो में दर्द और सूजन बनी रह सकती है। लेकिन, यह शरीर के अन्य हिस्सों के डैमेज होने की वजह भी बन सकता है। 

rheumatoid arthritis and teeth pain

रूमेटाइड अर्थराइटिस में दांतों से जुड़ी क्या समस्याएं हो सकती हैं?

मसूड़ों की बीमारी - Periodontal disease

रूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण कुछ लोगों मसूड़ों से जुड़ी समस्या (पेरियोडोंटल रोग) हो सकता है। यह रोग मुख्य रूप से सूजन की वजह से होता है। इसमें दांतों और मसूड़ों पर बैक्टीरिया की एक परत बन जाती है। बैक्टीरिया के बढ़ने से मुंह में सूजन और टिश्यू डैमेज होने लगते हैं। पेरियोडोंटल और रूमेटाइड अर्थराइटिस में कोलेजन वाले टिश्यू के डैमेज होने का खतरा अधिक होता है। 

टेम्पोरोमैंडिबुलर जोड़ (टीएमजे) की समस्याएं - Temporomandibular joint (TMJ) problems

रूमेटाइड अर्थराइटिस में टेम्पोरोमैंडिबुलर जोड़ (टीएमजे) की शिथिलता हो सकती है। दरअसल, चबाने और बोलने के लिए टीएमजे का उपयोग प्रति दिन 2,000 से अधिक बार किया जाता है। माना जाता है कि रूमेटाइड अर्थराइटिस के 5% से 86% लोगों को इस तरह की समस्या हो सकती है। 

शुष्क मुंह - Dry Mouth 

रूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण व्यक्ति की लार ग्रंथियां प्रभावित हो सकती है। लार ग्रंथि प्रभावित होने की वजह से बीमार व्यक्ति का मुंह बार-बार सूख सकता है। माना जाता है कि यह समस्या रूमेटाइड अर्थराइटिस के करीब 30 से 50 फीसदी लोगों को हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें : दांत में दर्द के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय

इस समस्या में दांतों और जबड़ें पर प्रभाव पड़ सकता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस के रोगी को हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलकर इसका इलाज करना चाहिए। रूमेटाइड अर्थराइटिस में इंफ्लेमेशन को दूर करने वाली दवाओं से दांतों के दर्द में आराम आ सकता है। 

Read Next

ट्राइसेप्‍स सर्जरी क्या होती है? जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer