दांत का दर्द आपको परेशान कर सकता है पर क्या आपको पता है कि दांत में दर्द किस कारण से हो रहा है दांत में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे दांत में कैविटी, मसूड़े में सूजन आदि। अगर आपको भी दांत में दर्द है तो पहले आप दर्द का कारण जानें फिर इलाज शुरू करवाएं। इस लेख में हम दांत में दर्द के कारण और इलाज पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
image source:Google
दांत में दर्द क्यों होता है? (Causes of tooth pain)
- दांत के अंदर सड़न है तो भी दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।
- मसूड़ों में सूजन या पायरिया होने पर भी दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।
- दांत में ढीली फिलिंंग है तो भी आपको दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।
- मुंह में अल्सर होने पर दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।
- जब अकल दाढ़ आ रही होती है तो भी दांत में दर्द की शिकायत होती है।
- जबड़े या मुंह में चोट लग जाने के कारण दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।
डॉक्टर के पास कब जाएं? (When to see doctor)
- अगर दर्द बढ़ जाए तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
- मसूड़े या जबड़े में सूजन हो तो भी आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
- सांस लेने में तकलीफ हो तो भी आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
- खांसते समय खून आए या बुखार आए तो भी आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
- सीने में दर्द की समस्या हो या दर्द लगातार बढ़ रहा हो तो भी आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दांत दर्द से परेशान हैं? इन 4 आसान घरेलू उपायों से मिलेगी चुटकियों में राहत
दांत दर्द का इलाज कैसे करें? (Treatment of tooth pain)
- दांत के दर्द का इलाज करने के लिए एंटीबायोटिक्स को शामिल करें।
- दर्द या सूजन की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर दांत भरने की भी सलाह दे सकते हैं।
- अगर दांत में सड़न के कारण दर्द है तो उसकाइलाज रूट कैनाल के तौर पर भी किया जाता है।
- प्लॉक जमा होने के कारण भी दांत में दर्द होता है तो आप इसे क्लीनिंंग करवाकर निकलवा सकते हैं।
दांत में दर्द महसूस होने पर क्या न करें?
- दांत या मसूड़े में दर्द होने पर क्रीम न लगाएं इससे दांत में मौजूद कैमिकल को नुकसान पहुंंच सकता है।
- दांत में दर्द है तो आपको ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
- ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन न करें।
- एसिडिक फलों का सेवन करने से भी आपको बचना चाहिए।
- जरूरत से ज्यादा गरम या ठंडा न खाएं।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में मूली खा सकते हैं या नहीं? डायटीशियन से जानें ब्लड शुगर पर मूली के प्रभाव
दांत के दर्द से बचने के उपाय (How to prevent tooth pain)
image source:Google
- दांत के दर्द से बचने के लिए आपको फ्लॉसिंग करवानी चाहिए, इससे दांत साफ रहते हैं।
- आप अपना डेंटल चेकअप करवाते रहें जिससे दांत में होने वाली समस्या का इलाज समय पर किया जा सके।
- धूम्रपान का सेवन न करें, इसके साथ ही आपको फाइबर युक्त भोजन और कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।
- बाहर के स्नैक्स कम खाएं और दिन में दो बार ब्रश करें, इससे दांत में होने वाली कैविटी से बचा जा सकता है।
- आपको दूध, दही, आदि डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए इसके साथ ही आप पौष्टिक आहार लें।
दांत में दर्द के दौरान क्या खाएं?
- दांत में दर्द होने पर आपको नरम चीजों का सेवन करना चाहिए जिसे चबाना और निगलना आसान हो।
- आपको उबले हुए आलू का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा आप जूस और दलिया का भी सेवन कर सकते हैं।
- पका हुआ केला या उपमा का सेवन कर सकते हैं, दांत में दर्द के दौरान आप दही और खिचड़ी भी खा सकते हैं।
दांत का दर्द दूर करता है नमक का पानी?
दांत का दर्द दूर करने के लिए नमक के पानी से कुल्ला करने की सलाह दी जाती है, अगर आप इससे दिन में तीन से चार बार कुल्ला करें तो दर्द दूर हो सकता है पर अगर आपके दांत में सड़न है तो आपको डॉक्टर को ही दिखाना चाहिए। दांत का दर्द दूर करने के लिए आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं इसलिए आप हल्के दर्द में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
दांत में दर्द की समस्या को हल्के में न लें, इसका इलाज जल्द से जल्द करवाना चाहिए।
main image source:Google
Read Next
Holi 2022: होली में गलती से खा ली भांग और हो रहा है तेज सिरदर्द, तो इन 10 आसान उपायों से करें ठीक
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version