Doctor Verified

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के कारण आपको बहुत ज्यादा समस्या हो सकती है, अगर आपने समय पर इसका इलाज नहीं करवाया तो। ऐसे में आइए जानते हैं अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें


Wisdom Tooth Infection Symptoms in Hindi:स्वास्थ्य रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत के साथ-साथ ओरल हेल्थ का भी खास ध्यान रखें। मुंह से जुड़ी कई समस्याएं अक्सर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे ही 17 से 25 साल की उम्र में निकलने वाले अक्ल दाढ़, जिसे अक्ल दाढ़ के रूप में भी जाना जाता है, जबड़ों के अंतिम छोड़ पर निकलते हैं और हमेशा इसे निकलने में समस्या होती है। कई बार अक्ल दाढ़ गलत तरीके से निकलता है, जिसके कारण इसमें इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के कारण आपको बहुत ज्यादा समस्या हो सकती है, अगर आपने समय पर इसका इलाज नहीं करवाया तो। अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन की समस्या से बचाव के लिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों के बारे में पता लगाने की कोशिश करें। तो आइए उज्जैन के जिला अस्पताल में कार्यरत बीडीएस एमडीएस, कंसल्टेंट ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. कृतिका लालवानी (Dr. Kritika Lalwani, BDS MDS (Consultant Orthodontist) Practicing - District Hospital, Ujjain) से जानते हैं अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन होने के क्या लक्षण हैं?

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के लक्षण - Symptoms Of Wisdom Tooth Infection in Hindi

1. मसूड़ों में सूजन

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन होने पर दाढ़ के आसपास के मसूड़े सूज जाते हैं और वहां रेडनेस भी होने लगता है। ये मसूड़े छुने पर बहुत दर्द होता है और कभी-कभी खून भी आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद गर्म खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें डेंटिस्ट से

2. मुंह से बदबू आना

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के कारण आपके मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे सांसों मेें बदबू आने लगती है। इसके अलावा, मुंह में खट्टा या खराब स्वाद बना रहता है, जिस कारण आपको खाने का स्वाद भी खराब लगने लगता है।

3. तेज दर्द होना

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन का सबसे पहला और आम लक्षण दाढ़ में बहुत तेज दर्द होना है। यह दर्द जबड़े के पिछले हिस्से में होता है, जो धीरे-धीरे कान, गाल या गर्दन तक फैल सकता है। यह दर्द खाना चबाने, बोलने या मुंह खोलने पर और ज्यादा बढ़ जाता है।

4. बुखार

अक्ल दाढ़ का इंफेक्शन शरीर में फैलने के कारण इसका प्रभाव आपके शरीर में भी नजर आ सकता है। अगर इंफेक्शन आपके शरीर में फैलने लगे तो इससे आपको हर वक्त थकान महसूस हो सकती है और हल्का या तेज बुखार आ सकता है। इसके साथ ही, शरीर में कमजोरी, थकावट और असुविधा महसूस होता है।

wisdom-tooth-infection-Inside

5. मुंह खोलने में मुश्किल होना

इंफेक्टेड अक्ल दाढ़ की वजह से आपके जबड़ों में जकड़न भी आ सकती है, जिसके कारण आपको पूरी तरह मुंह खोलने में मुश्ककिल हो सकती है। इस समस्या को ट्रिस्मस के रूप में भी जाना जाता है, जिसे आपको मुंह खोलने में परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या दर्द होने पर अक्ल दाढ़ निकलवा देनी चाहिए? जानें कब करना चाहिए डॉक्टर से कंसल्ट

6. चेहरे में सूजन

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के कारण आपके गाल या चेहरे पर इसका असर दिख सकता है, जिसके कारण प्रभावित हिस्सों पर सूजन नजर आ सकती है। यह सूजन कभी-कभी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके कारण चेहरा सूजा हुआ नजर आने लगता है।

7. फोड़ा या पस बनना

अगर अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन बहुत ज्यादा गंभीर हो जाए और आप समय पर इलाज न लें तो ये बहुत ज्यादा गंभीर हो सकता है। संक्रमण के ज्यादा गंभीर होने पर आपके दाढ़ के पास फोड़ा या पस बनने लगते हैं। यह सफेद या पीले रंग का गाढ़ा फ्लूड हो सकता है, जो इंफेक्शन होने का संकेत देता है। पस से निकलने वाली बदबू बहुत तेज होती है, जो आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है।

निष्कर्ष

अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करने से ये आपके न सिर्फ ओरल हेल्थ पर बुरा प्रभाव डाल सकता है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण नजर आए तो उन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत डेंटिस्ट से कंसल्ट करें। साथ ही, आप समय पर अक्ल दाढ़ में इंफेक्शन के लक्षणों की पहचान करें, नियमित दांतों की जांच करवाएं, सही ओरल हाइजीन को फॉलो करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मुंह को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

    ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करें, एक बार फ्लॉस करें और नियमित रूप से दांतों की जांच करवाएं।
  • ओरल केयर क्यों जरूरी है?

    ओरल केयर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है क्योंकि यह दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी और सांसों की बदबू जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
  • मुंह खराब हो तो क्या करें?

    मुंह खराब होने पर सबसे पहले आप अपने ओरल हाइजीन को हेल्दी रखने की कोशिश करें, नियमित रूप से ब्रश करें और फ्लॉस करें। इसके अलावा, खूब पानी पिएं, चीनी कम खाएं और गर्म पानी से कुल्ला करें।

 

 

 

Read Next

AC में रहने से आंखों की सेहत को होता है नुकसान, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Disclaimer