Does Gluten Free Diet Helps To Manage Rheumatoid Arthritis: रुमेटाइड अर्थराइटिस, गठिया का ही एक प्रकार है। इसमें हड्डियों के जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल बनने लगते हैं। जिससे रोगी की हड्डियों के जोड़ों में अकड़न होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के हाथ व पैर के जोड़ों की हड्डियां बढ़ने लगती है। ऐसे में सूजन और तेज दर्द की समस्या होती है। इस समस्या के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में कई तरह के बदलाव किए जाते हैं। साथ ही, गूलेटन फ्री आहार खाने की सलाह दी जाती है। इस लेख में एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानेंगे कि क्या वाकई में ग्लूटेन फ्री आहार से रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
रुमेटाइड गठिया और ग्लूटेन फ्री डाइट के बारे में जानें
रुमेटाइड अर्थराइटिस (आरए): एक ऑटोइम्यून रोग है, जहां प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से जोड़ों को प्रभावित करती है, जिससे रोगी को सूजन और दर्द होता है। रुमेटाइड अर्थराइटिस होने के कारण का पता नहीं लगाया जा सका है, लेकिन इसे आनुवंशिक, पर्यावरणीय कारक और प्रतिरक्षा प्रणाली संबंधी डिसऑर्डर से जोड़ देखा जाता है।
रुमेटाइड अर्थराइटिस एक सूजन वाली स्थिति है। वहीं, ग्लूटेन को सीलिएक रोग वाले व्यक्तियों में सूजन पैदा करने का कारक माना जाता है। सीलिएक रोग एक ऑटोइम्यून स्थिति है जो छोटी आंत की परत को नुकसान पहुंचाती है। यह नुकसान ग्लूटेन खाने की प्रतिक्रिया से होती है। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि ग्लूटेन युक्त आहार गठिया होने पर भी सूजन को बढ़ा सकता है। ऐसे में डाइटिशियन रुमेटाइट अर्थराइटिस वाले जो लोग ग्लूटेन के प्रति संवेदनशील होते हैं, उनकी डाइट से ग्लूटेन को हटाने की सलाह दे सकते हैं।
हालांकि, कुछ रिसर्च से पता चलता है कि ग्लूटेन में पाए जाने वाले कुछ कंपोनेंट कुछ व्यक्तियों में लीकी गट सिंड्रोम (एलजीएस) को ट्रिगर कर सकते हैं। रिसर्च से संकेत मिलता है कि एलजीएस में कुछ व्यक्तियों के रक्त में बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए आंतों की परत में छिद्र बना सकते हैं। इससे शरीर में माइक्रोबियल असंतुलन और सूजन हो सकती है। रिसर्च में यह अनुमान लगाया गया है कि एलजीएस से संबंधित सूजन एक कारक हो सकती है।
रुमेटाइड अर्थराइटिस होने पर डाइट में किन आहार को शामिल करें - Does Gluten Free Diet Helps To Manage Rheumatoid Arthritis Symptoms In Hindi
रुमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को अपने आहार से ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों को हटाने या कम करने से लाभ हो सकता है। शुरुआत में यह मुश्किल लग सकता है, लेकिन समय के साथ यह आसान हो जाएगा। इसके लिए आप डाइट में सब्जियों, फलों, डेयरी प्रोडक्ट, सेम और फलियां, चावल, भुट्टा, बाजरा, जई और कूट्टू का दलिया शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
Gluten Free Diet Helps To Manage Rheumatoid Arthritis: ग्लूटेन फ्री डाइट रुमेटाइड के लक्षणों को सीधे रूप से कम करने में फायदेमंद हो सकती है इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। ऐसे में डाइटिशियन रोगी की मौजूदा स्थिति और ग्लूटेन युक्त आहार से व्यक्ति की सेहत पर होने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर डाइटिशियन डाइट को बदलने का सुझाव दे सकते हैं।