Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

Arthritis: आजकल कम उम्र में लोग गठिया और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जानें इससे बचाव के लिए आप क्या कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?


गठिया इन दिनों आम बीमारी बनती जा रही है। पहले जहां बुढ़ापे में लोगों को हड्डियों से जुड़ी परेशानियां होती थीं, वहीं इन दिनों कम उम्र के लोग भी जोड़ों में दर्द, हड्डियों की कमजोरी और अन्य समस्याओं से परेशान रहते हैं। गठिया यानी अर्थराइटिस बीमारी में जॉइंट्स पेन होता है और कई बार जॉइंट्स में इतनी सूजन आ जाती है कि उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं गठिया बीमारी से बचाव के उपाय के बारे में।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का शरीर एक्टिव रहता है, जो गठिया बीमारी होने से बचाता है। नियमित एक्सरसाइज करने से आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। रोजाना सुबह या शाम को 15 मिनट से लेकर आधे घंटे का समय एक्सरसाइज के लिए अवश्य निकालें।

ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें

जी हां, ओमेगा-3 से भरपूर डाइट आपके शरीर में गठिया होने से बचाव कर सकता है। अंडे, मछली अखरोट, अलसी, सोयाबीन और ब्रोकली आदि फूड्स में ओमेगा-3 पाया जाता है। इन्हें अपनी डाइट में नियमित सेवन करें। इनके सेवन से शरीर मजबूत बनता है और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग करने में मदद मिलती है। ओमेगा 3 शरीर को ताकत देने के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

मौसमी फलों का सेवन करें

मौसमी फल शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं। गठिया की बीमारी आपको परेशान न करे, इसके लिए डाइट में मौसमी फलों को जरूर शामिल करें। फलों का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखा जा सकता है। फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है।

भरपूर पानी पिंए

भरपूर पानी पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। पानी पीने से पेट तो साफ रहता है और शरीर भी हाइड्रेट रहता हैं। गठिया से बचाव के लिए दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी अवश्य पिएं। भरपूर पानी पीना शरीर के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

Arthritis

लहसुन

लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होने का कारण ये शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। डाइट में नियमित लहसुन को शामिल करने से गठिया बीमारी से बचा जा सकता है। लहसुन में डाईसल्फाइड और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो गठिया की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल को स्वस्थ रखने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

गठिया की बीमारी होने पर नॉनवेज फूड्स, शराब, चीनी वाले आहार, कैफीन और अधिक नमक वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। गठिया बीमारी के लक्षण दिखने या बीमारी का पता चलने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

अंगूर या किशमिश: इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद, जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version