अंगूर या किशमिश: इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद, जानें

Raisins vs Grapes in Hindi: अंगूर और किशमिश दोनों में पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अंगूर या किशमिश में से क्या अधिक फायदेमंद होता है, जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
अंगूर या किशमिश: इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद, जानें


Raisins vs Grapes in Hindi: यह तो अधिकतर लोग जानते ही हैं कि किशमिश अंगूर से ही बनते हैं। अंगूर को सूखाकर ही किशमिश तैयार किए जाते हैं। इसलिए जो पोषक तत्व अंगूर में होते हैं, वहीं किशमिश में भी पाए जाते हैं। लेकिन किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। वैसे तो अंगूर और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन फिर भी अधिकतर लोग सोचते हैं कि आखिर अंगूर और किशमिश में से अधिक फायदेमंद क्या होता है?

अंगूर या किशमिश: 100 ग्राम में पोषक तत्व 

अंगूर में पानी अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा अंगूर में 69 ग्राम कैलोरीज, 0.72 ग्राम प्रोटीन, 0.16 ग्राम फैट, 18.10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.90 ग्राम फाइबर, 15.48 ग्राम शुगर, 10 ग्राम कैल्शियम और 0.36 ग्राम आयरन होता है।

वहीं किशमिश में अंगूर की तुलना में पानी कम होता है। इसमें 299 ग्राम कैलोरीज, 3.07 ग्राम प्रोटीन, 0.46 ग्राम पैट, 79.18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.70 ग्राम फाइबर, 59.19 ग्राम शुगर और 50 ग्राम कैल्शियम होता है।   

अंगूर के फायदे- Grapes Benefits in Hindi

  • अंगूर सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। अंगूर एक फल है, जो स्वादिष्ट और काफी पौष्टिक होता है। अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
  • आंखों को हेल्दी बनाए रकने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं। रोजाना अंगूर खाने से आंखों की समस्याओं का इलाज कर सकते हैं।
  • अंगूर हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंगूर का सेवन करके आप हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। 
  • अंगूर वजन घटाने में भी लाभकारी हो सकते हैं। क्योंकि अंगूर में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

इसे भी पढ़ें- किशमिश और मुनक्का में अंतर: जानें कौन है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद और क्या हैं इन्हें खाने के फायदे

 

raisins benefits

किशमिश के फायदे- Raisins Benefits in Hindi

  • किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। किशमिश में वे सभी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते है। किशमिश में फाइबर, विटामिन्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है।
  • किशमिश पेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। किशमिश खाने से कब्ज, गैस आदि से बचाव होता है।
  • किशमिश में मौजूद पोषक तत्व आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं।
  • किशमिश में हेल्दी फैट होता है, इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए आप किशमिश को दूध के साथ लेंगे, तो अधिक लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- किशमिश कितने प्रकार की होती हैं? जानें कौन-सी किशमिश खाना है अधिक फायदेमंद

किशमिश या अंगूर: क्या है अधिक फायदेमंद

वैसे तो किशमिश और अंगूर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दोनों में प्रोटीन, कैलोरीज, फाइबर, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। लेकिन अंगूर की तुलना में किशमिश को अधिक फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में अंगूर की तुलना में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। 

Read Next

Walnut with Milk: दूध में उबाल कर खाएं अखरोट, मिलेगें ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version