kishmish aur munakka me antar: किशमिश और मुनक्का में क्या अंतर है? किशमिश और मुनक्का दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन कई लोग इनको एक ही समझते हैं और किशमिश-मुनक्का के बीच के अंतर को नहीं पहचान पाते हैं। जबकि किशमिश और मुनक्का एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। किशमिश का सेवन ड्राय फ्रूट्स (dry fruits) के रूप में किया जाता है, जबकि मुनक्के का सेवन दवाई के रूप में किया जाता है। इन दोनों को खाने से मिलने वाले फायदे भी अलग-अलग होते हैं। मुनक्का शरीर में खून की कमी को दूर करता है, जबकि किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। किशमिश और मुनक्का (munakka vs kishmish) के बीच के अंतर को विस्तार से जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugita Mutreja, Dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic) से बातचीत की-
किशमिश क्या है? (what is kishmish)
किशमिश दो तरह के होते हैं। अंगूर को सूखाकर किशमिश को तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश का सेवन मेवा के रूप में किया जाता है। किशमिश स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा होता है। किशमिश पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं।
मुनक्का क्या है? (what is munkka)
मुनक्का स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। मुनक्के को भी अंगूरों को सूखाकर तैयार किया जाता है, लेकिन ये अंगूर आकार में बड़े होते हैं। इसे दवाई के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद में मीठा होता है। मुनक्का हमारे शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे खाने से गैस, एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
किशमिश खाने के फायदे (raisins benefits)
किशमिश स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है। इसके साथ ही किशमिश विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स है। रोजाना 10-12 किशमिश खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने लगती है। जानें किशमिश खाने के फायदे (kishmish ke fayde)-
- किशमिश में फाइबर (fiber) की अधिकता होती है। इसलिए इसे खाने से कब्ज की समस्या (kishmish for constipation) में आराम मिलता है। फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है।
- पुरुषों के लिए रोजाना किशमिश खाना बेहद लाभकारी होता है। इससे पुरुषों की यौन संबंधी समस्याएं (kishmish benefits for male) दूर होती हैं। यह स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।
- किशमिश खाने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी तेजी से होता है। दरअसल, इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए इसे बच्चों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- किशमिश खाने से वेट लॉस (raisins for weight loss fast) करने में भी फायदा मिलता है। इसमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस सहायता करता है। इसके लिए किशमिश का सेवन हमेशा भिगोकर ही करें।
- रोजाना किशमिश खाने से हड्डियां और दांत मजबूत (raisins for bone health) बनते हैं। किशमिश में कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों और दांत के लिए जरूरी होता है।
- किशमिश खाने से कैविटी की समस्या भी दूर होती है। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है। इसलिए दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
किशमिश का सेवन हमेशा भिगोकर ही करना चाहिए। इससे किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंट्स (antioxidants) और न्यूट्रीएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में किशमिश भिगो दें। सुबह खाली पेट इन किशमिश का सेवन करें। इससे आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक बने रहेंगे।
इसे भी पढ़ें - दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं
मुनक्का खाने के क्या फायदे हैं (munakka benefits in hindi)
मुनक्का खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। मुनक्के में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। मुनक्का आयरन और फाइबर से भी भरपूर होता है। स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना 4-5 मुनक्के का सेवन कर सकते हैं। जानें मुनक्का खाने के फायदे (munakka khane ke fayde in hindi)-
- मुनक्का में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए इसे खाने से एनीमिया की समस्या (munakka for anemia) दूर होती है। इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है। महिलाओं को एनीमिया से बचाव के लिए मुनक्के का सेवन जरूर करना चाहिए।
- लो बीपी (Low BP) होने पर मुनक्के का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो बीपी को बढ़ाता है। ऐसे में लो बीपी वाले मुनक्का खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको हाई बीपी की समस्या (does munakka increase blood pressure) है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
- मुनक्का हृदय स्वास्थ्य (is munakka good for heart) के लिए भी लाभकारी होता है। मुनक्का कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रखता है।
- मुनक्का खाने से पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। यह पेट से जुड़े रोगों को दूर करने में सहायता करता है। मुनक्के में फाइबर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है।
किशमिश की तरह की मुनक्का को भी भिगोकर ही खाना चाहते हैं। इससे इसकी तासीर भी सामान्य हो जाती है और पोषक तत्वों में भी वृद्धि होती है। इसके लिए आप रात को पानी में मुनक्का भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
किशमिश और मुनक्का में अंतर (kishmish aur munakka me antar)
- 1.किशमिश पतला और छोटा होता है। जबकि मुनक्का किशमिश से बड़ा होता है।
- 2.किशमिश का रंग हल्का और मुनक्के का रंग गहता होता है।
- 3.किशमिश का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और मुनक्का स्वाद में सिर्फ मीठा होता है।
- 4.किशमिश को छोटे अंगूरों को सूखाकर बनाया जाता है। जबकि मुनक्का बड़े और पके हुए अंगूरों को सूखाकर तैयार किया जाता है।
- 5.किशमिश में बीज नहीं होते हैं। जबकि मुनक्के में काफी सारे बीज होते हैं।
किशमिश और मुनक्का के नुकसान (kishmish aur munakka side effects)
- अधिक मात्रा में किशमिश और मुनक्के का सेवन करने से बचें। क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इससे वजन बढ़ने लगता है।
- किशमिश और मुनक्के में शुगर की अधिकता होती है, यह डायबिटीज रोगियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
- किशमिश में ट्राईग्लिसराइडस होता है, जो हृदय रोगियों की संभावना बढ़ाता है।
आप भी किशमिश और मुनक्के (kishmish aur munakka me antar) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दोनों स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन किशमिश और मुनक्का को डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपनी डायटीशियन की सलाह जरूर लें।