Expert

किशमिश और मुनक्का में वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? जानें एक्सपर्ट से

किशमिश और मुनक्का दोनों सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं वेट लॉस के लिए इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
किशमिश और मुनक्का में वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? जानें एक्सपर्ट से

Kishmish or Munakka Which Is Better: वेट लॉस करने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में कैलोरी काउंट, कैलोरी बर्न, न्यूट्रिशन और पॉर्शन कंट्रोल हर चीज का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर डाइट को बैलेंस्ड न रखा जाए, तो वेट लॉस में ज्यादा समय लग सकता है। अपनी वेट लॉस जर्नी में लोग कई चीजें अवॉइड करते हैं। ऐसे में कुछ लोग मीठा खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं। ऐसे में मीठे की क्रेविंग कंट्रोल रखने के लिए एक्सपर्ट्स किशमिश या मुनक्का खाने की सलाह देते हैं। सेहत के फायदों के लिए ये दोनों ही फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं वेट लॉस करने के लिए इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लिनिक से डायटिशियन कामिनी सिन्हा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में। 

001 (1)

सेहत के लिए किशमिश कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Kishmish

किशमिश में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ विटामिन्स जैसे बी-विटामिन और विटामिन सी मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है। फाइबर होने के कारण इनके सेवन के बाद भूख नहीं लगती है। इसके सेवन से क्रेविंग्स कंट्रोल हो जाती है और काफी देर तक भूख नहीं लगती है।

इसे भी पढ़ें- लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है रोज किशमिश खाना, एक्सपर्ट से जानें कैसे

सेहत के लिए मुनक्का कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Munakka

मुनक्का में किशमिश के मुकाबले ज्यादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसमें कई विटामिन्स होने के साथ आयरन, पोटेशियम मौजूद होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स मसल्स फंक्शन और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करने में भी मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्किन हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं।

वेट लॉस के लिए किशमिश और मुनक्का में से क्या ज्यादा फायदेमंद है?

वेट लॉस करने के लिए मुनक्का ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है। मुनक्का का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर स्पाइक होने से भी रोकता है। अगर दोनों को कम मात्रा में खाया जाए, तो वेट लॉस के लिए दोनों ही फायदेमंद होंगे। इन दोनों के सेवन से ही डाइजेशन इंप्रूव होता है और ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। लेकिन अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो सुबह खाली पेट मुनक्का खाना आपके लिए फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें- किशमिश वाले दूध का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

एक्सपर्ट के मुताबिक वेट लॉस के लिए किशमिश और मुनक्का दोनों फायदेमंद है। लेकिन मुनक्का में न्यूट्रिशन ज्यादा होता है। इसलिए इसे किशमिश से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन पॉर्शन साइज का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप ज्यादा मुनक्का भी ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो इससे वेट लॉस मुश्किल हो सकता है।

Read Next

रमजान में रहना है दिनभर एनर्जी से भरपूर, तो सहरी के वक्त करें इन 5 चीजों का सेवन

Disclaimer