Expert

रमजान में रहना है दिनभर एनर्जी से भरपूर, तो सहरी के वक्त करें इन 5 चीजों का सेवन

Ramzan 2025 What To Eat and what to Avoid in Sehri for Full day Energy: रमजान में रखे जाने वाले रोजों में सहरी के दौरान हल्की और देरी से पचने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
रमजान में रहना है दिनभर एनर्जी से भरपूर, तो सहरी के वक्त करें इन 5 चीजों का सेवन

Ramzan 2025 What To Eat and what to Avoid in Sehri for Full day Energy: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। रमजान के महीने को आत्मसंयम, इबादत और शरीर की शुद्धि का समय माना जाता है। रमजान के महीने में इस्लाम धर्म के ज्यादातर लोग रोजे रखते हैं। रोजे में सूरज निकलने से कुछ वक्त पहले और सूरज अस्त होने तक खाना पीना वर्जित होता है। लंबे समय तक बिना पानी और अनाज के भूखे रहने के कारण ही रोजेदारों के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी होता है ताकि वह पूरे दिन एनर्जेटिक बनें रहें। रोजेदारों के लिए सहरी (सुबह का खाना) का खाना बहुत ही मायने रखता है। सहरी में सही भोजन करने से शरीर को पूरे दिन के उपवास के लिए एनर्जी मिलती है।

रमजान के पाक महीने में रोजेदारों को सहरी में क्या खाना चाहिए ये जानना जरूरी है। इस लेख में हम इसी विषय बात करने वाले हैं कि सहरी (What to Eat in Sehri) के दौरान क्या खाना चाहिए ताकि शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिल सके। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत (Pranjal Kumat, Dietitian, Mahatma Gandhi Hospital, Jaipur)से बात की।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ब्राउन राइस की चाय, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Ramzan-2025-What-to-Eat-in-Sehri-inside

दिनभर एनर्जी के लिए सहरी में क्या खाएं?- Ramzan 2025 What to Eat in Sehri

डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, रमजान के महीने में रखे जाने वाले रोजों में सहरी सूरज उगने से पहले खाई जाती है। सहरी के बाद रोजेदारों को अपने रोजमर्रा के काम निपटाने होते हैं, जिसके लिए शरीर को अतिरिक्त एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में सही खाने का चुनाव करना जरूरी है।

1. कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट फूड

रमजान (Ramzan 2025) में सहरी के दौरान कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट फूड्स का सेवन करना चाहिए। जैसे कि ओट्स, बाजरा या ज्वार की रोटी, ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन ब्रेड और दलिया। इन फूड्स में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। साथ ही, इन फूड्स में हाई फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है।

2. हाई प्रोटीन फूड्स

सहरी में हाई प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है। हाई प्रोटीन फूड शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और रोजे के दौरान कमजोरी की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए सहरी में उबले अंडे या आमलेट, दही, चिकन, पनीर और दूध को शामिल कर सकते हैं।

01 (85)

3. हाइड्रेटिंग फूड्स

सहरी के बाद रोजेदारों को पानी और किसी भी प्रकार के लिक्विड या ठोस खाद्य पदार्थों का सेवन करने की मनाही होती है। ऐसे में आप सहरी में पानी, छाछ, खीरा, संतरा और नारियल पानी को जरूर शामिल करें। सहरी के दौरान पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटिंग चीजों का सेवन करने से थकान, सिरदर्द और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ेंः नट्स और सीड्स खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें

4. हेल्दी फैट्स

बादाम, किशमिश, अलसी के बीज, काजू और अखरोट में हेल्दी फैट के साथ प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। सहरी में इसका सेवन करने न सिर्फ शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है, बल्कि यह लंबे समय तक भूख को भी कंट्रोल करता है। डाइटिशियन का कहना है कि सहरी के दौरान एक मुट्ठी हेल्दी फैट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेः क्या कैल्शियम की गोली खाने से वाकई किडनी की पथरी हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

5. फूट्स

फल जैसे की केला, सेब, संतरा, पपीता में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर से भरपूर भोजन पाचन को सही रखता है और शरीर को अधिक समय तक एनर्जी देने का काम करता है। सहरी के दौरान किसी भी एक मौसमी फल का सेवन जरूर करें।

Ramzan-2025-What-to-Eat-in-Sehri-inside2

सहरी के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?- Ramzan 2025 What not to eat during Sehri

  • रमजान में सहरी के दौरान ज्यादा नमक और मसाले वाला खाना नहीं चाहिए। नमक और मसालेदार खाना खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे रोजेदार पूरा दिन सुस्त और आलस महसूस कर सकते हैं।
  • सहरी में मिठाइयां, पेस्ट्री, कैंडी और सोडा जैसी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों में अतिरिक्त चीनी पाई जाती है, जिससे शुगर लेवल अचानक बढ़ता और गिरता है। इसके कारण आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • सहरी में चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन भी करने से बचना चाहिए। इन चीजों में कैफीन होता है। कैफीन डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है, जिससे रोजेदारों को दिन में सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई थायराइड के मरीजों को गोभी-ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

रमजान में सहरी के दौरान संतुलित आहार लेना जरूरी है। ऐसे में रोजेदार हेल्दी चीजों को ही खाने में शामिल करना चाहिए। इस दौरान ज्यादा तेल, मसाले और मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

एनीमिया से राहत पाने के लिए खाएं ये फूड्स, बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

Disclaimer