Raisins Benefits For Liver Health: स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का ठीक से काम करना जरूरी है। अगर आपकी किडनी या फेफड़े ठीक नहीं, तो इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसी तरह हेल्दी रहने के लिए लिवर हेल्थ ठीक होना भी जरूरी है। अगर लिवर ठीक नहीं तो इससे हार्मोन्स हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए कई चीजें सुपरफूड की तरह काम करती हैं, जिनमें किशमिश भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं किशमिश लिवर हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होती है? इस बारे में जानने के लिए हमने नोएडा के यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट के हेड डायटिशियन सुहानी सेठ अग्रवाल से।
किशमिश लिवर हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है?
लिवर डिटॉक्स होता है- Helps To Detox Liver
खराब खानपान के कारण लिवर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। ऐसे में किशमिश खाने से लिवर डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। किशमिश में पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो लिवर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे लिवर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने में भी मदद मिलती है।
लिवर एंजाइम रेगुलेट होता है- Regulate Liver Enzyme
लिवर खाना पचाने के दौरान एंजाइम प्रड्यूज करता है, जो मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होता है। इस एंजाइम के ओवर प्रोडक्शन से भी मेटाबॉलिज्म को नुकसान होता है। किशमिश में मौजूद नैचुरल कंपाउंड लिवर में एंजाइम लेवल मेंटेन रखने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
फैट स्टोर नहीं होता- Reducing Fat Accumulation
अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों में फैटी लिवर की समस्या देखी जा रही है। ऐसे में किशमिश खाना फायदेमंद हो सकता है। किशमिश का सेवन करने से लिवर पर फैट कम होता है। यह फैट मेटाबॉलिज्म पर काम करता है। इससे फैटी लिवर की समस्या का खतरा कम होता है।
पाचन बेहतर होता है- Boosting Digestion
अगर लिवर हेल्दी नहीं तो इससे डाइजेशन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए लिवर हेल्दी रहना जरूरी है। किशमिश रोज खाने से डाइजेशन बूस्ट होता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो डाइजेशन में मदद करता है। इससे लिवर पर प्रेशर नहीं पड़ता है और गट हेल्थ भी बूस्ट होती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं- Anti inflammatory Properties
खराब खानपान के कारण लिवर इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। ऐसे में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। किशमिश में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। इससे लिवर डैमेज और लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।
किशमिश को डाइट में कैसे शामिल करें?
किशमिश को रातभर भिगोकर सुबह खाने से लिवर डिटॉक्स होने के साथ ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।
किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
किशमिश के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे डाइजेशन बूस्ट होता है।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। यह लेख दावा नहीं करता है कि किशमिश खाने से लिवर से जुड़ी कोई बीमारी ठीक होगी। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।