भीगे किशमिश खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

Soaked Raisins Benefits For Male In Hindi: भीगे किशमिश का सेवन करने से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ में सुधार होता है और ओवर ऑल हेल्थ भी बेहतर होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
भीगे किशमिश खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल


Benefits Of Raisins Soaked In Water For Male In Hindi: हमारे यहां किशमिश को कई तरह की चीजों में डालकर खूब खाया जाता है। खासकर, खीर और मीठी चीजों में इसका सेवन करने का चलन काफी पुराना है। किशमिश के अपने विशेष लाभ हैं, जिनकी वजह से कई मांएं इसे अपने बच्चे की बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाती हैं। यही नहीं, किशमिश का सेवन करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों के रिस्क को कम किया जा सकता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के लिए भी किशमिश (Bheege Kishmish Khane Ke Fayde) का सेवन करना काफी फायदेमंद है? खासकर, भीगे हुए किशमिश से पुरुषों को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जानिए, इनके बारे में।

पुरुषों के लिए भीगे हुए किशमिश खाने के फायदे- Benefits Of Raisins Soaked In Water For Male In Hindi

Benefits Of Raisins Soaked In Water For Male In Hindi

सेक्सुअल हेल्थ में सुधार

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "किशमिश को सेक्सुअल हेल्थ बूस्टर के नाम से जाना जाता है। इसमें आर्जिनिन नाम का प्रोटीन होता है। यह तत्व पुरुषों में एनर्जी को बूस्ट करने और स्पर्म मोटोलिटी में मददगार साबित होता है। यही नहीं, किशमिश की मदद से इरेक्टाल डिस्फंक्शन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी कारगर भूमिका निभाता है। इस तरह देखा जाए, तो जो पुरुष भीगे हुए किशमिश का सेवन करते हैं, यह उनकी सेक्स हेल्थ में भी सुधार करने में सहयोग करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: पुरुषों को किशमिश खाने से मिलते हैं कई खास फायदे 

पाचन संबंधी समस्या दूर करता है

भीगी हुई किशमिश सूखी किशमिश की तुलना में पचाने में आसान होती है। दिव्या गांधी की मानें, भीगी हुई किशमिश में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। खराब जीवनशैली के कारण कई पुरुष पाचन से जुड़ी परेशानियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें उन्हें भीगे किशमिश का सेवन करना चाहिए। इससे मल त्याग करने की प्रक्रिया सहज होती है और पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।

एनर्जी बूस्टर है

दिव्या गांधी आगे कहती हैं, "दिन भर के कामकाज के कारण अक्सर पुरुष जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में पुरुषों को भीगे किशमिश का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसमें किशमिश में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसी नेचुरल शुगर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यह पुरुषों को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। इससे पुरुषों में सक्रियता बढ़ती है और फिजिकली काफी एक्टिव रहते हैं।"

इसे भी पढ़ें: रातभर पानी में भिगोकर रखें किशमिश, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे

हड्डियां मजबूत होती हैं

किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव संभव हो सकता है। वैसे भी बढ़ती उम्र में अक्सर पुरुषों को हड्डियों से जुड़ी परेशानियां हो जाती हैं।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो महिलाओं की तुलना में पुरुषों को जानलेवा बीमारियों का रिस्क अधिक रहता है। इसमें कार्डियोवस्कुल डिजीज, जैसे कोरोनरी हार्ट डिजीज आदि। इसके अलावा, कैंसर, किडनी डिजीज, लिवर से जुड़ी परेशानियां भी पुरुषों में अधिक देखी जाती है। ऐसे में पुरुषों को अपनी डाइट में भीगे किशमिश जरूर शामिल करने चाहिए। भीगे किशमिश में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

एक्टर सुनील शेट्टी को बेहद पसंद है फलों से बनी ये स्पेशल डेजर्ट, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer