Doctor Verified

क्या किशमिश का पानी पीने से वजन घटता है? जानें एक्सपर्ट से

कुछ लोग वजन घटाने के लिए भी किशमिश के पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या इससे सच में वजन घटाने में मदद मिलती है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या किशमिश का पानी पीने से वजन घटता है? जानें एक्सपर्ट से


Is Raisin Water Good For Weight Loss: किशमिश सूखी मेवा होती है जो अंगूर सूखाकर तैयार की जाती है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें भीगे हुए किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया तेज करने में मदद करता है। कई लोग वजन घटाने के लिए भी किशमिश के पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या किशमिश का पानी पीने से सच में वजन घटाने में मदद मिलती है? इस बारे में समझने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस से।

raisins

क्या किशमिश का पानी पीने से वजन घटता है? Does Drinking Raisin Water Reduce Weight

किशमिश में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके सेल्स को खतरनाक पदार्थों से बचाते हैं। किशमिश में फेरुलिक एसिड, रुटिन, क्वेरसेटिन और ट्रांस-कैफ्टेरिक एसिड जैसे कई कंपाउंड होते हैं। इसमें लेप्टिन और घ्रेलिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो क्रेविंग कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से शुगर की मात्रा कम होती है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल के कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इससे बॉडी में ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है और कैलोरी इनटेक कम होता है। ये तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। 

किशमिश का पानी पीने के फायदे- Benefits of Consuming Raisins Water

इंसुलिन कंट्रोल रहता है- Control Insulin Level

किशमिश में प्राकृतिक रूप से शुगर की मात्रा कम होती है। भोजन के बाद किशमिश खाने से इंसुलिन कंट्रोल रहता है। साथ ही, ग्लाइसेमिक इंडेक्स बैलेंस रखने में मदद मिलती है। 

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- Good For Digestion 

किशमिश में नेचुरल मीठास होने के कारण यह एक हेल्दी स्नैक्स भी होता है। अगर आपको पेट में एसिड की समस्या रहती है, तो किशमिश का पानी पीने से राहत मिल सकती है। इसमें फाइबर होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह पाचन क्रिया को तेज करने में भी मदद करता है। 

बॉडी डिटॉक्स करता है- Helps To Detox Body

किशमिश के पानी में मौजूद प्राकृतिक गुण बॉडी क्लीन करने में मदद करते हैं। यह नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर आ जाते हैं। किशमिश में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। रोज किशमिश का पानी पीने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। इससे एनीमिया को रोकने में भी मदद मिलती है। 

किशमिश के पानी का सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करें- How To Make Raisins Water For Weight Loss

एक पैन में 2 कप पानी उबालें। अब इसमें 15-30 किशमिश डालें और रात भर भीगने के लिए छोड़ दें। सुबह पानी को छानकर गर्म कर लें। किशमिश के पानी को खाली पेट पियें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू भी मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि किशमिश का पानी पीने के बाद आप अगले 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं। क्योंकि इससे शरीर को इसके पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

 

Read Next

जौ या चना का सत्तू? क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer