Kishmish Kesar water benefits for PCOS: महिलाओं को अपने जीवनकाल में कई तरह की कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ता है। जिसमें से एक है पीसीओस की समस्या। PCOS एक ऐसी बीमारी है, जो महिलाओं की ओवरी से जुड़ी होती है। इस स्थिति में शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन हो जाता है। पीसीओस से पीड़ित महिला को कई बार बच्चेदानी में गांठ बनने के साथ ही अन्य शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को हेल्दी लाइफस्टाइल मेनटेन करके भी नियंत्रित रखा जा सकता है। इस स्थिति में किशमिश और केसर का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट सोनिया नारंग से जानते हैं इस मेजिकल ड्रिंक को पीने के कुछ फायदों के बारे में।
क्या PCOS में किशमिश और केसर का पानी पीना फायदेमंद होता है?
पीसीओस की समस्या में किशमिश और केसर का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से आपको काफी हद तक इस समस्या से आराम मिल सकता है। इसे बनाने के लिए आपको किशमिश की दो से दीन कलियां लेनी है और इसे एक गिलास में डालकर रख देना है। इसके बाद आपको 5 से 6 काले किशमिश लेने हैं और गिलास में डाल देना है। अब इसमें पानी मिलाना है और रातभर के लिए रख देना है। सुबह उठकर आपको यह पानी पी लेना है और किशमिश भी खाने हैं।
View this post on Instagram
PCOS में किशमिश और केसर का पानी कैसे काम करता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक पीसीओएस हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी एक समस्या है। इस पानी को पीने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन ठीक होता है और शरीर सुचारू रूप से काम करती है। केसर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मेंस्ट्रुअल साइकिल और पीसीओएस की समस्या को मैनेज करने में मदद करते हैं। इसे पीने से पीसीओएस में होने वाला मूड स्विंग भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें - क्या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) को बिना दवाओं के ठीक किया जा सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
खून को साफ करने में मददगार
सुबह उठकर किशमिश और केसर का पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स निकलते हैं और खून साफ होता है। इससे मेंस्ट्रुअल साइकिल से जुड़ी समस्या कम होती है और ब्लड क्लॉटिंग से भी राहत मिलती है।