Doctor Verified

पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती हैं ये 5 खराब आदतें, जरूर करें बदलाव

आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं की कुछ आदतें उनके पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती है, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती हैं ये 5 खराब आदतें, जरूर करें बदलाव


Irregular Periods Reasons: पीरियड्स महिलाओं में एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसका सामना महिलाएं हर महीने करती हैं। महिलाओं में पीरियड्स शुरू होने का मतलब है कि वे अब प्रेग्नेंसी के लिए तैयार है। ऐसे में किसी भी महिला का हेल्थ उसकी पीरियड साइकिल पर निर्भर करती है, जिसका संतुलित रहना उनके ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। हर महिला की पीरियड से जुड़ी समस्याएं अलग-अलग होती हैं, लेकिन किसी भी महिला के लिए पीरियड्स का नियमित रहना महत्वपूर्ण है। लेकिन महिलाओं की कुछ आदतें उनके पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र से जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो आपके पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती हैं। 

पीरियड्स को अनिमयित करने वाली आदतें क्या हैं? 

1. उपवास करना

उपवास आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा समय तक व्रत रखने से आपके शरीर में वात दोष बढ़ सकता है। यह असंतुलन शरीर की प्राकृतिक लय को बिगाड़ सकता है, जिससे महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। शरीर को हार्मोनल संतुलन के लिए पर्याप्त मात्रा में एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए लंबे समय तक खाने के बिना रहने पर पीरियड्स असंतुलित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में होता है तेज दर्द, तो राहत पाने के लिए डाइट में करें इन 6 चीजों का सेवन 

2. ज्यादा एक्सरसाइज करना 

ज्यादा एक्सरसाइज प्राण वायु को बाधित कर सकता है और हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी-ओवेरियन (एचपीओ) एक्स को प्रभावित कर सकता है, जो प्रजनन हार्मोन को कंट्रोल करता है। ऐसे में शारीरिक तनाव के बढ़ने से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। ा

3. वजन घटाने वाले फूड्स

वजन घटाने वाले आहार में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को बाधित कर सकता है और पीरियड साइकिल को अनियमित कर सकता है। 

4. क्रोनिक तनाव 

बढ़े हुए तनाव के स्तर से महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल बढ़ता है, जो प्रजनन हार्मोन एक्स को दबा सकता है, जिससे पीरियड मिस हो सकते हैं या अनियमित हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं दूर करते हैं ये सप्लीमेंट्स, जानें किस समस्या में कौन-सा सप्लीमेंट लेना है सही? 

5. खराब नींद 

कम नींद या नींद की कमी शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करती है, जिसमें मेलाटोनिन और कोर्टिसोल शामिल हैं, जो प्रजनन हार्मोन को संतुलित रखने में बाधा डाल सकता है। इसलिए लगातार नींद में कमी अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है। 

आयुर्वेद के अनुसार फास्ट करना, ज्यादा एक्सरसाइज और वेट लॉस फूड्स का सेवन आपके पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप ज्यादा देर तक भूखे न रहे, ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करने से बचें और अपने खान-पान का खास ध्यान रखें, ताकि पीरियड्स को नियमित करने में मदद मिल सकती है। 

Image Credit; Freepik 

Read Next

वर्किंग वुमेन PCOS और PCOD को रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द दिखेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version