
How To Reduce Body Pain Naturally: नींद हमारे शरीर के लिए डेली डोज की तरह है। जिस दिन हमारी नींद पूरी नहीं होती है, उस दिन हमें सुस्ती और थकावट महसूस होती है। नींद पूरी नहीं करना कुछ लोगों की आदत भी बन जाती है। उन्हें लगता है कि 4 घंटे की नींद में वो दिन भर काम कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि अधूरी नींद की आदत लंबे समय में नुकसानदायक हो सकती है। नींद को कई समस्याओं को समाधान भी माना जाता है। जैसे कि अगर आपको बॉडी पेन या सिर दर्द हो रहा है, तो कुछ देर सोने से आपको अच्छा महसूस होता है। इतना ही नहीं, कई स्टडीज में नींद को शरीर के लिए नेचुरल पेनकिलर भी माना गया है। क्या आप जानते हैं यह हमारे शरीर में किस तरह काम करती है? इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए हार्मोन एक्सपर्ट पूर्णिमा पेरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस प्रश्न का उत्तर।
जानें नींद कैसे बॉडी के लिए नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करती है- How Sleep Works As Natural Painkiller For Body
नींद कई तरीकों से बॉडी के लिए नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करती है। जानें नींद लेने से बॉडी को कैसे फायदा होता है-
हील होने का समय मिलता है
नींद हमें मेंटली और फिजिकली फिट रखने में मदद करती है। अगर आपको बॉडी पेन या कोई स्ट्रेस है, तो कुछ देर की नींद से आपको अच्छा महसूस हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींद हमारी बॉडी को हील करने में मदद करती है। नींद लेने से बॉडी को रिलैक्स होने का समय मिल पाता है। इससे बॉडी खुद को हील करती है और हम उठने के बाद अच्छा महसूस करते हैं।
इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या नहीं होती
अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो इससे आपकी बॉडी में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या नहीं होती है। इसके कारण बॉडी को ब्लड शुगर बैलेंस करने में मुश्किल हो सकती है। इसके कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, पर्याप्त नींद लेने से बॉडी में इंसुलिन बैलेंस होने में मदद मिलती है जिससे ब्लड शुगर मेंटेन रहती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही शरीर में तेज दर्द क्यों होने लगता है? कारण हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं
अधूरी नींद शरीर को किस तरह नुकसान करती है?
अगर नींद पूरी न करना आपकी आदत बन गया है, तो आपको ये परेशानियां हो सकती हैं-
क्रेविंग पर कंट्रोल न होना
अधूरी नींद के कारण आप क्रेविंग पर कंट्रोल खो सकते हैं। इसके कारण आपको हाई कैलोरी फूड खासकर शुगरी फूड की क्रेविंग हो सकती है। इसके कारण आप ओवर ईटिंग कर सकते हैं और आपका वजन बढ़ सकता है। ज्यादा वजन खासकर पेट के आसपास चर्बी होना इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है। इसलिए अपनी नींद पर जरूर ध्यान रखें।
हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ सकता है
अधूरी नींद के कारण शरीर में हार्मोन्स इंबैलेंस हो सकते हैं। इसके कारण कोर्टिसोल हार्मोन इंबैलेंस होता है। इस कारण स्ट्रेस लेवल बढ़ता है और आप क्रेविंग पर कंट्रोल खो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नींद की कमी से क्या आपको भी होता है सिरदर्द? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है
बॉडी की इंटरनल क्लॉक ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में मदद करती है। लेकिन अधूरी नींद के कारण यह डिस्टर्ब हो सकती है। इसके कारण ग्लूकोज इंटॉलरेंस की समस्या हो सकती है, जो डायबिटीज का रिस्क बढ़ा सकती है।
इस लेख में हमने जाना कि कैसे नींद हमारी बॉडी पर नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करती है। इसलिए डेली लाइफ में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version