Doctor Verified

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष जरूर करें इन 5 विटामिन्स का सेवन, जानें इनके नेचुरल सोर्स

इनफर्टिलिटी की समस्या से सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी परेशान रहते हैं। यहां जानिए, पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कौन से विटामिन्स जरूरी हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष जरूर करें इन 5 विटामिन्स का सेवन, जानें इनके नेचुरल सोर्स


आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी और बदलते खानपान का असर महिलाओं की फर्टिलिटी के साथ-साथ पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है। खानपान में पोषण की कमी, तनाव, धूम्रपान, शराब का सेवन और इनएक्टिव लाइफस्टाइल जैसे कई कारण हैं जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रदूषण और हार्मोनल इंबैलेंस भी पुरुषों की फर्टिलिटी को कम कर सकते हैं। पुरुषों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए केवल हेल्दी लाइफस्टाइल ही नहीं फॉलो करनी चाहिए, बल्कि कुछ खास विटामिन्स का सेवन भी लाभकारी हो सकता है। ये विटामिन्स न केवल स्पर्म की क्वालिटी में सुधार करते हैं, बल्कि उनकी संख्या को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। इस लेख में, दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन कुछ ऐसे जरूरी विटामिन्स के बारे में बता रही हैं जो पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से विटामिन्स जरूरी हैं?

1. विटामिन C

विटामिन C शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। स्टडी से पता चला है कि विटामिन C का सेवन स्पर्म की गतिशीलता (increases sperm motility) को बढ़ाता है। इसके अलावा, विटामिन C का नियमित सेवन स्पर्म की संख्या को भी बढ़ाने में सहायक हो सकता है, जिससे फर्टिलिटी में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: Khushkhabri With IVF: पुरुषों की फर्टिलिटी का आईवीएफ ट्रीटमेंट पर क्या प्रभाव होता है? डॉक्टर से जानें

Vitamin C

2. विटामिन E

विटामिन E भी एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है जो पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए बेहद लाभकारी है। यह विटामिन स्पर्म को हेल्दी बनाता है। विटामिन E का सेवन स्पर्म की गतिशीलता में सुधार करता है और उनकी संख्या को बढ़ाता है। यह विटामिन नट्स, सीड्स और हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है। 

3. विटामिन D

हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन D जरूरी होता है, लेकिन इसके साथ ही यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए भी उतना ही जरूरी है। विटामिन D पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जो स्पर्म उत्पादन के लिए जरूरी है। इसके अलावा, विटामिन D की कमी से स्पर्म की क्वालिटी पर भी असर पड़ता है। सूरज की रोशनी विटामिन D का मुख्य सोर्स है, साथ ही कुछ फूड आइटम्स जैसे मछली, अंडे की जर्दी में भी यह पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: IVF ट्रीटमेंट में मेल फर्टिलिटी क्यों जरूरी है? जानें इनफर्टिलिटी आईवीएफ की सफलता दर को कैसे करती है प्रभावित

4. विटामिन B12

विटामिन B12 स्पर्म की संख्या को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन B12 की कमी से पुरुषों की फर्टिलिटी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। विटामिन B12 का मुख्य सोर्स मांस, मछली और डेयरी उत्पाद होते हैं।

5. विटामिन B9 (फॉलिक एसिड)

विटामिन B9 यानी फॉलिक एसिड, महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए भी जरूरी होता है। फॉलिक एसिड स्पर्म की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। इसकी कमी से पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। फॉलिक एसिड हरी पत्तेदार सब्जियों और फलियों में पाया जाता है। इससे साथ ही जिंक भी पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है।

निष्कर्ष

पुरुषों की फर्टिलिटी को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए इन विटामिन्स का नियमित सेवन बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल, योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट और स्ट्रेस फ्री जीवन भी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए, यदि आप अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो इन विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

डिलीवरी के तुरंत बाद सेब और अनार खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें सही सलाह

Disclaimer