Doctor Verified

पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े इन 5 मिथकों पर अक्सर लोग कर लेते हैं भरोसा, जानें इनकी सच्चाई

लोगों का मानना है कि पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए महिलाओं की तरह हेल्दी डाइट लेने की जरूरत नहीं होती, आइए जानते हैं ऐसे ही मिथकों की सच्चाई के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े इन 5 मिथकों पर अक्सर लोग कर लेते हैं भरोसा, जानें इनकी सच्चाई


किसी भी कपल के माता-पिता बनने के लिए जरूरी है कि दोनों की फर्टिलिटी अच्छी हो। लेकिन अक्सर कई बार कोशिश करने के बाद भी जब महिलाएं कंंसीव नहीं कर पाती है तो लोग महिलाओं को बांझ समझने लगते हैं। लेकिन, बता दें कि इनफर्टिलिटी की समस्याएं सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी होती है। इसी कारण हमारे समाज में पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े कई तरह के मिथक लोगों के बीच हैं, जिनपर लोग विश्वास कर लेते हैं। महिला हो या पुरुष दोनों के स्वस्थ प्रजनन क्षमता (Men Fertility) के लिए हेल्दी डाइट बेहत जरूरी है क्योंकि यह सीधे उनके शुक्राणु और अंडों की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। ऐसे में आइए राज होम्योपैथिक क्लिनिक (पुणे) की हार्मोन एवं फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. जैनब ताजिर ( Dr. Zainab Tajir, Hormone and Fertility Specialist, Raj Homeopathic Clinic, Pune) से जानते हैं हेल्दी डाइट को लेकर पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े मिथक और फैक्ट्स के बारे में।

पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई 

मिथक- केवल महिलाओं को ही प्रेग्नेंट होने के लिए विटामिन की आवश्यकता होती है।

तथ्य- माता-पिता बनने के लिए केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी विटामिन एक जरूरी पोषक तत्व है। पुरुषों को भी हेल्दी स्पर्म के उत्पादन के लिए जिंक, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन और मिनरल्स फायदेमंद होते हैं। 

मिथक- ऑर्गेनिक फूड्स प्रजनन क्षमता में सुधार करते हैं।

तथ्य- ऐसा माना जाता है कि ऑर्गेनिक फूड्स प्रजनन क्षमता में सुधार करते हैं, जबकि ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ हेल्दी होते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं कि यह आपके प्रजनन क्षमता में सुधार करें। बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार ज्यादा जरूरी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Fertility Diet: पिता बनना है तो डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार 

मिथक- सोया खाने से शुक्राणुओं की संख्या कम होती है।

तथ्य- सोया का सेवन पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि संतुलन बनाए रखना जरूरी है। 

मिथक- कैफीन प्रजनन क्षमता को कम करता है।

तथ्य- अत्यधिक कैफिन का सेवन आपके ओवरओल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कम मात्रा में कैफीन का सेवन आम तौर पर पुरुष प्रजनन क्षमता के लिए सुरक्षित होता है। हालांकि, अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है, इसलिए दिन में 1 से 2 कप कॉफी ही पिएं।

इसे भी पढ़ें: क्यों कमजोर होती है पुरुषाें की फर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें मर्दो में इनफर्टिलिटी (बांझपन) के प्रमुख कारण 

मिथक- उच्च प्रोटीन आहार प्रजनन क्षमता में सुधार करते हैं।

तथ्य- अत्यधिक प्रोटीन, खासकर लाल और प्रोसेस्ड मांस शुक्राणु की गुणवत्ता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए आप मछली और फलियों जैसे प्रोटीन का हेल्दी विकल्प चुनें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Zainab Contractor☘️ HOMEOPATHY (@rajclinic)

पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य के खानपान से जुड़ी इस तरह की बातों पर लोग अक्सर विश्वास कर लेते हैं, लेकिन आपको फर्टिलिटी बूस्ट करने और कंसीव करने के लिए हकिसी भी तरह की डाइट लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

Sperm Count: कितना हेल्दी है आपका स्पर्म काउंट? इन 3 संकेतों से पहचानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version