प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने वजन का कम और गर्भ में पल रहे बच्चे की केयर ज्यादा करती है, जिस कारण वे अपने खान-पान या शारीरित गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। जिससे उनका वजन बढ़ जाता है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी है, जिनका वजन डिलीवरी के बाद यानी बच्चा होने के बाद बढ़ता है। ऐसे में लोगों के बीच प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने को लेकर कई तरह की गलत और झूठी धारणाएं फैली हुई हैं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. माधवी भारद्वाज ने पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस को लेकर कुछ ऐसे ही मिथकों को खंडन किया है, आइए जानते हैं उनके बारे में-
बच्चा होने के बाद वजन कम करने से जुड़ी मिथक और उनकी सच्चाई
1. मिथक: डिलीवरी के बाद बेल्ट पहनने से पेट अंदर चला जाता है।
फैक्ट: पेट बांधना या पोस्ट डिलीवरी बेल्ट पहनना आपके कमर और पीठ को सहारा देने और असुविधा को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर आपका वजन घटाने या बेली फैट कम करने में मदद नहीं कर सकता है। डिलीवरी के बाद शरीर को ठीक होने के लिए समय चाहिए, और स्वस्थ आहार के साथ-साथ एक्सरसाइज इसमें बड़ी भूमिका निभाता है।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद रात में आता है ज्यादा पसीना, तो समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2. मिथक: अजवाइन या जीरे का पानी पीने से वजन कम होता है।
फैक्ट: डिलीवरी के बाद अजवाइन या जीरे का पानी पीने से पाचन बेहतर रखने में मदद मिल सकती है और इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं, लेकिन सिर्फ वजन घटाने के लिए इस ड्रिंक को पीना काफी नहीं है। प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और अपने शरीर को ठीक होने के लिए समय देना जरूरी है।
3. मिथक: सिजेरियन के दौरान दिए गए इंजेक्शन के कारण शरीर फूलता है।
फैक्ट: सिजेरियन के बाद शरीर में सूजन (या एडिमा) होना आम बात है, लेकिन आमतौर पर यह इंजेक्शन के बजाय प्रक्रिया के दौरान दिए गए IV फ्लूड रिटेंशन के कारण होता है। यह आमतौर पर कुछ दिनों या हफ्तों के बाद अपने आप कम हो जाता है क्योंकि शरीर खुद को नियंत्रित करता है।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद मां के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं ये 5 एक्सरसाइज, शारीरिक क्षमता में होता है इजाफा
4. मिथक: डिलीवरी के बाद कम खाने से वजन कम होता है।
फैक्ट: डिलीवरी के बाद, आपके शरीर को ठीक होने और स्तनपान कराने के लिए सही पोषण की जरूरत होती है। बहुत कम खाने से आपका चयापचय धीमा हो सकता है और वजन कम करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, कैलोरी को बहुत कम करने के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने पर ध्यान दें।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
बच्चा होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में मोटापा बढ़ना आम बात है, क्योंकि इस दौरान आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान देती हैं, और ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए संतुलित और ज्यादा भोजन करती है। इसलिए वजन कंट्रोल में रखने के लिए आप संतुलित आहार, हेल्दी लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियां अपनी डेली लाइफ में शामिल करें।
Image Credit: Freepik