डिलीवरी के बाद मां के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं ये 5 एक्सरसाइज, शारीरिक क्षमता में होता है इजाफा

शरीर को हेल्दी रखने के लिए आपको डिलीवरी के 8 से 12 हफ्तों के बाद एक्सरसाइज की शुरुआत कर देनी चाहिए। आइये जानते हैं कुछ बेस्ट एक्सरसाइज।  
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद मां के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं ये 5 एक्सरसाइज, शारीरिक क्षमता में होता है इजाफा


डिलीवरी होने के बाद बहुत सी महिलाओं का वजन बढ़ जाता है तो कुछ महिलाओं में सुस्ती और थकान जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए आपको डिलीवरी के कुछ समय बाद एक्सरसाइज की शुरुआत कर देनी चाहिए। इससे महिलाओं में पोस्ट डिलीवरी जोखिम कम होते हैं। जरूरत से कम शारीरिक गतिविधियां होने पर कई बार अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइये फिटनेस कोच ईशा मेहता लांबा से जानते हैं डिलीवरी के बाद की जाने वाली एक्सरसाइज के बारे में। 

क्वार्डअपल आर्म लिफ्ट 

कोच ईशा मेहता लांबा के मुताबिक अगर हाल ही में आपकी डिलीवरी हुई है तो ऐसे में एक्सरसाइज करने से बचें। इसे डिलीवरी के कम से कम 8 से 12 हफ्तों के बाद करें। ऐसे में आप क्वार्डअपल आर्म लिफ्ट कर सकते हैं। इसमें घुटनों के बल पर बैठकर अपने दोनों हाथों को आगे रखना है। अब आपको शरीर के उपरी हिस्से को उपर की ओर उठाना है। इस अवस्था में रहकर आपको सांस लेनी और छोड़नी है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ishav Mehta Lamba | Diastasis Rectification Coach (@acemomfit)

नी बेंट साइड प्लैंक 

पोस्ट डिलीवरी में यह एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए आपको हाथ के बल पर लेटना है और दोनों पैरों को पीछे की ओर मोड़कर रखना है। अब एक हाथ को कमर पर रखें और कोहनी के बल थोड़ा उपर की ओर उठें। इसे कम से कम 10 से 20 सेकेंड तक होल्ड करके रखें। 

नीलिंग स्क्वैट्स 

नीलिंग स्क्वैट्स करने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है साथ ही शरीर में लचीलापन भी आता है। इस एक्सरसाइज को करने से पेट और जांघों की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत होती हैं। डिलीवरी के कुछ समय बाद आप इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Postpartum Drink: डिलीवरी के बाद पिएं अजवाइन और सौंफ से बनी ये हेल्दी ड्रिंक, पोस्टपार्टम से जुड़ी समस्याएं हो

सीटेड मार्चिंग 

सीटेड मार्चिंग करने से शरीर में एनर्जी आती है साथ ही साथ सुस्ती और थकान की समस्या से राहत मिलती है। इसे नियमित तौर पर करने से आपका वजन भी आसानी से घटता है। इस एक्सरसाइज को करने से शारीरिक क्षमता में भी इजाफा होता है। 

Read Next

59 वर्षीय महिला ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बिना रुके किया 4.5 घंटे तक प्लैंक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version