आज के समय में गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली का पालन करने से लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगी हैं। बहुत से लोगों के पास स्वास्थ्य को फिट रखने का समय नहीं है। ऐसे में कैनेडा के एल्बर्टा की रहने वाली 59 वर्षीय महिला डोनाजीन वाइल्ड युवाओं के लिए फिटनेस की मिसाल बन रही हैं। वाइल्ड ने हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 4.5 घंटे तक बिना रुके हुए प्लैंक एक्सरसाइज की। इतने लंबे समय तक इनका प्लैंक देखकर हर कोई हैरान है।
4.5 घंटे तक बिना रुके किया प्लैंक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डोनाजीन वाइल्ड ने 4 घंटे 30 मिनट और 11 सेकेंड्स तक बिना रुके हुए एब्डॉमिनल प्लैंक पोजिशन बनाए रखी। वाइल्ड ने साल 2019 में प्लैंक करने वाली डाना ग्लोवाका नामक महिला द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड को तोड़ा है। उन्होंने यूएसए टुडे को दिए एक इंटरव्यूह में बताया कि उन्हें प्लैंक करने की रुचि 10 साल पहले हुई थी, जब उनका बच्चे ने प्लैंक करना शुरु किया था। तब से वे प्लैंक कर रही हैं और अब प्लैंक के लंबे-लंबे सेशन लेती हैं।
प्लैंक करने के फायदे
- प्लैंक करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- प्लैंक करने से कोर मजबूत होने के साथ ही शारीरिक स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।
- प्लैंक करने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही साथ वेट लॉस भी होता है।
- इस एक्सरसाइज को करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ने के अलावां शरीर को होल्ड करने की क्षमता बढ़ती है।
- यह एक्सरसाइज आपके पोश्चर को अच्छा रखने के साथ ही लचीलापन भी बढ़ाती है।
प्लैंक करने का सही तरीका
- प्लैंक करने के लिए आपको पुशअप्स लगाने की अवस्था में रहना है।
- अब हाथों की दोनों कोहनियों को सामने की ओर रखकर आपको शरीर का सारा भार इसपर देना है।
- अब पैर के पंजों और हाथों की कोहनियों के बल पर टिके रहना है।
- इस दौरान आपको सिर और शरीर के सभी पार्ट्स को सीधा रखना है।
- अब आपको कुछ समय तक इसी स्थिति में बने रहना है।