Kya Pregnancy Me Exercise Karna Chahiye: प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में हर महिला के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे होते हैं। खासकर, 9वें महीने में। वास्तव में, इसके बाद डिलीवरी कभी भी हो सकती है। डिलीवरी नॉर्मल होगी या सिजेरियन। यही बात हर प्रेग्नेंट महिला को काफी ज्यादा परेशान रखती है, जो उसे स्ट्रेस का शिकार भी बना सकती है। विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए, ताकि डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हो और प्रसव के दौरान किसी तरह ही जटिलताएं भी न आएं। लेकिन, 9वें महीने तक आते-आते अक्सर महिला फिजिकली कम रह जाती है और उन्हें एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से डर लगता है। इसी संबंध में, हम आज जानेंगे कि क्या वाकई 9वें महीने में एक्सरसाइज करना सुरिक्षत होता है और इसका डिलीवरी पर क्या असर पड़ता है? इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की है। जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
क्या 9वें महीने में नॉर्मल डिलीवरी के लिए एक्सरसाइज करना सुरक्षित होता है?- Is It Safe To Exercise In 9th Month Of Pregnancy For Normal Delivery In Hindi
अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं को पहली और आखिरी तिमाही में कई तरह की पेरशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर, आखिरी तिमाही की बात करें, तो उस समय तक प्रेग्नेंट महिला का वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है, नतीजतन उनके लिए हिलना-डुलना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए, महिलाएं एक्सरसाइज करने से बचती हैं। जबकि, विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसा किया जाना सही नहीं है। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता इस संदर्भ में कहती हैं, "9वें महीने में हर महिला को फिजिकली एक्टिव जरूर रहना चाहिए। खासकर, एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। यह बिल्कुल सुरक्षित होता है और इससे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी नहीं होती हैं। यही नहीं, नवें महीने में एक्सरसाइज करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना दर भी बढ़ती है। जब 9वें महीने में महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं, तो इससे पेल्विक एरिया, हिप्स, पेट और पैरों के मसल्स खुलते हैं। डिलवरी के लिए मसल्स को फ्लेक्सिबल होना जरूरी है। ये मसल्स बेबी को सपोर्ट करती हैं और बच्चे को बर्थ कनाल से बाहर की ओर धकेलने में मदद करती हैं। इस तरह देखा जाए, तो हर महिला को 9वें महीने में एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में ये 3 पोजीशन देंगी आपके शरीर को आराम, नॉर्मल डिलीवरी में भी मिल सकती है मदद
9वें महीने में नॉर्मल डिलीवरी के लिए बेस्ट एक्सरासइज
नॉर्मल डिलीवरी के लिए आप कई तरह के एक्सरसाइज कर सकते हैं, जैसे-
नॉर्मल डिलवरी के लिए करें वॉक
नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाओं को 9वें महीने में वॉक करनी चाहिए। वॉक करना सबसे आसान और सुरक्षित एक्सरसाइज मानी जाती है। दरअसल, इसमें महिलाएं अपनी सहूलियत के हिसाब से वॉक कर सकती हैं और यह मेंटल हेल्थ में भी सुधार करती है।
इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो करें ये 4 योगासन, योग एक्सपर्ट से जानें इन्हें करने का सही तरीका
नॉर्मल डिलीवरी के लिए करें स्क्वॉट्स
नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाओं को 9वें महीने में स्क्वॉट्स करना चाहिए। स्क्वॉट्स करने से पेल्विस एरिया खुलता है और बच्चे के जन्म के लिए पोजिशन में भी सुधार होता है। आप रोजाना करीब 5 मिनट के लिए स्क्वॉट्स कर सकती हैं। हां, अगर सहज महसूस न करें, तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें।
नॉर्मल डिलीवरी के लिए करें योग
नॉर्मल डिलीवरी के लिए योग करना भी बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ डिलीवरी के लिए बॉडी को तैयार करता है, बल्कि मन को भी शांत रखने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, योग करने के लिए आप हमेशा एक्सपर्ट की मदद लें।
All Image Credit: Freepik