Expert

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

What is the Normal Delivery Exercise for 9th Month: डिलीवरी को आसान बनाने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। एक्सरसाइज करने से आप एक्टिव भी रहेंगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


9th Month Pregnancy Exercise for Normal Delivery: प्रेग्नेंसी का 9वां महीना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इस महीने में एक तरफ महिला अपने आने वाले बच्चे को लेकर उत्सुक रहती है, तो वहीं दूसरी तरफ उसे कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 9वें महीने में गर्भवती महिला को खुद को डिलीवरी के लिए तैयार करना जरूरी होता है। डिलीवरी को आसान बनाने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में हैं तो रोजाना इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस जरूर करें। Yobics Workout की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. कविता नालवा से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए-

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?- Exercises You Should Do in 9th Month Pregnancy in Hindi

1. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में आपको हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस दौरान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। अगर गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेचिंग की जाए तो इससे डिलीवरी के दौरान भी दर्द कम होता है। इसलिए आप घर पर बैठे-बैठे ही अपनी बॉडी को थोड़ा स्ट्रेच कर सकती हैं। इससे शरीर की मांसपेशियों का तनाव भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, दिखने लगेगा असर

2. कीगल एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में कीगल एक्सरसाइज भी की जा सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। अगर आप इस एक्सरसाइज की रोजाना प्रैक्टिस करेंगे, तो इससे मांसपेशियां डिलीवरी के लिए भी तैयार होंगी। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इस एक्सरसाइज को करने से पहले हमेशा मूत्राशय खाली रखें।

3. कोबरा पोज

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में आप कोबरा पोज की प्रैक्टिस भी कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए ही बनाया गया है। इस एक्सरसाइज को करने से शारीरिक और मानसिक तनाव दूर होता है। अगर आप इस एक्सरसाइज को रोज करेंगे, तो इससे डिलीवरी को आसान बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, डिलीवरी के दौरान दर्द भी कम होगा।

4. सिटिंग एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में ज्यादा हैवी एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। वहीं, इस दौरान हैवी एक्सरसाइज करनी भी नहीं चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में हैं तो सीटिंग एक्सरसाइज करना अच्छा विकल्प हो सकता है। आप कुर्सी पर बैठे-बैठे हल्की एक्सरसाइज कर सकती हैं। पैरों को ऊपर-नीचे करना, हाथों को ऊपर उठाना आदि एक्सरसाइज करने से आप एक्टिव रहेंगी।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में बार-बार हांफना नहीं है सामान्‍य, डॉक्‍टर से जानें इस समस्‍या का कारण, लक्षण और इलाज

5. बटरफ्लाई एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में बटरफ्लाई एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। इस एक्सरसाइज को बेहद आसानी से घर पर किया जा सकता है। इसमें दोनों तलवों को मिलाकर पैरों को हिलाना होता है। आप रोजाना 5-10 मिनट इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से डिलीवरी को आसान बनाने में मदद मिल सकती है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाएंगी ये 5 एक्सरसाइज

Disclaimer