Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज होना कोई बड़ी बात या जटिल समस्या नहीं है, बल्कि 9वें महीने में यह स्थिति होना सामान्य है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य से ज्यादा डिस्चार्ज होना एक सामान्य प्रक्रिया है।

Is White Discharge Common in 9th Month of Pregnancy in Hindi: प्रेग्रेंसी के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं। प्रेग्नेंसी के 9वें महीने तक आते-आते शरीर कई तरह की पीड़ा का सामना कर चुकी होती है। हालांकि, प्रेगनेंसी के नौवें महीने में शिशु के लगभग सभी अंग विकसित हो जाते हैं। बहुत सी महिलाएं प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज की शिकायत करती हैं। क्या आपको भी इस तरह की समस्या होती है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य होता है या नहीं?

व्हाइट डिस्चार्ज यानि सफेद पानी निकलने पर भी महिलाओं को वेजाइना के आस-पास के हिस्से में दर्द महसूस होता है। इसके चलते कुछ मामलों में वजाइनल एरिया में सूजन भी महसूस हो सकती है। आइए वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं क्या प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है? (Vaginal Discharge During Pregnancy in Hindi) - 

क्या प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है?

डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज होना कोई बड़ी बात या जटिल समस्या नहीं है, बल्कि 9वें महीने में यह स्थिति होना सामान्य है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य से ज्यादा डिस्चार्ज होना एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे में घबराने या पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, 9वें महीने में महिला की शरीर डिलीवरी के लिए खुद कौ तैयार कर रही होती है, इसलिए ऐसे में व्हाइट डिस्चार्ज होना एक सामान्य समस्या है। यह डिस्चार्ज आमतौर पर गाढ़ा या ज्यादा व्हाइट भी हो सकता है। कुछ मामलों में यह हल्का पीला भी हो सकता है।

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होता है?

प्रेग्नेंसी के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन, देखा जाए तो अगर आपके डिस्चार्ज में बदबू नहीं है साथ ही वह गाढ़ा और व्हाइट है तो इसका मतलब वह हेल्दी डिस्चार्ज है। कुछ महिलाओं में अनहेल्दी डिस्चार्ज की भी शिकायत रहती है। देखा जाए तो इस दौरान व्हाइट डिस्चार्ज होना कहीं न कहीं आपके लिए ठीक भी हो सकता है। दरअसल, व्हाइट डिस्चार्ज वजाइना से भ्रूण तक किसी भी इंफेक्शन को जाने से रोकने का काम करता है। ऐसे में कई बार थ्रश इंफेक्शन होने का भी जोखिम रहता है। इसलिए ऐसी स्थिति होने पर आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा होने पर क्‍या करें? एक्सपर्ट से जानें कारण और इलाज 

व्हाइट डिस्चार्ज से राहत कैसे पाएं?  

  1. अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है तो ऐसे में अपनी शरीर की साफ-सफाई पर ध्यान दें।
  2. इसके लिए आपको अपनी अंडरगार्मेंट्स को नियमित तौर पर बदलने की जरूरत है।
  3. ऐसे में आपको नियमित तौर पर नहाना चाहिए।
  4. व्हाइट डिस्चार्ज से राहत पाने के लिए आपको टेंपॉन या किसी अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  5. व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या ज्यादा होने पर आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

Read Next

प्रेग्नेंसी में नाभि खिसक जाए तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 20, 2025 14:05 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Apr 20, 2025 14:05 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content