शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण महिलाओं में वजाइनल डिस्चार्ज होना बहुत ही नार्मल है। कई बार पीरियड्स, ओव्यूलेशन और प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइनल डिस्चार्ज अलग भी हो सकता है। इसलिए हर बार योनि से होने वाले हर डिस्चार्ज को संक्रमण या बीमारी समझना सही नहीं है। आमतौर पर सामान्य वजाइनल डिस्चार्ज हल्का सफेद या पारदर्शी होता है और इसमें बदबू नहीं आती, लेकिन अगर सामान्य डिस्चार्ज के पैटर्न में बदलाव महसूस हो, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वजाइनल डिस्चार्ज में कौन-से बदलाव महिलाओं के लिए चिंता बन सकते हैं, यह जानने के लिए हमने Dr. Monica Agarwal, Associate Director, Cloudnine Group of Hospitals, Chandigarh से बात की।
वजाइनल डिस्चार्ज में होने वाले 7 बदलाव
Dr. Monica Agarwal कहती हैं, “महिलाओं को वजाइनल डिस्चार्ज में अगर कुछ भी ऐसे बदलाव दिखें, जो उन्हें परेशान कर रहे हो या अनकम्फर्टेबल लगे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।”
1. डिस्चार्ज का रंग अचानक बदल जाए
Dr. Monica Agarwal ने कहा, “सामान्य डिस्चार्ज आमतौर पर सफेद या पारदर्शी हो सकता है। लेकिन अगर इसका रंग पीला, हरा या ग्रे दिखाई देने लगे, तो यह इंफेक्शन का कारण हो सकता है। खासकर अगर रंग बदलने के साथ तेज गंध, खुजली, जलन या दर्द भी हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच कराना बेहतर है। केवल डिस्चार्ज का रंग देखकर खुद से बीमारी का अनुमान लगाना सही नहीं है, क्योंकि अलग-अलग इंफेक्शन में लक्षण अलग हो सकते हैं।”
2. अचानक तेज गंध आना
Dr. Monica Agarwal का कहना है, “आमतौर पर वजाइनल डिस्चार्ज में हल्की नेचुरल गंध हो सकती है, लेकिन अगर इसमें अचानक तेज और बदबूदार गंध आने लगे, तो वजाइनल इंफेक्शन हो सकता है। अगर बदबू के साथ डिस्चार्ज की मात्रा या रंग भी बदल गया है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है।”
3. डिस्चार्ज के साथ खुजली और जलन
Dr. Monica Agarwal के मुताबिक, “अगर वजाइनल डिस्चार्ज के साथ लगातार खुजली, योनि के आसपास लालिमा, सूजन या जलन होने लगे, तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। कुछ महिलाओं में फंगल इंफेक्शन की वजह से खुजली के साथ डिस्चार्ज में बदलाव देखने को मिले, तो वजाइना से जुड़ी कोई बीमारी भी हो सकती है। इसलिए खुद ही पुरानी एंटीफंगल क्रीम या अन्य दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।”
4. बहुत गाढ़ा या दही जैसा डिस्चार्ज आना
Dr. Monica Agarwal कहती हैं, “अगर डिस्चार्ज सामान्य से काफी गाढ़ा हो गया है और दही जैसा दिखाई दे रहा है और साथ में खुजली भी है, तो फंगल इंफेक्शन होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, हर महिला में फंगल इंफेक्शन के लक्षण एक जैसे नहीं होते। इसलिए योनि का चेकअप और टेस्ट के जरिए ही फंगल इंफेक्शन की पुष्टि की जा सकती है।”

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के बाद वजाइनल ड्राईनेस से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
5. पेशाब करते समय दर्द या जलन
Dr. Monica Agarwal ने बताया कि वजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव होने के साथ अगर पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस हो, तो यह यूरिनेरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने का लक्षण हो सकता है। इसके साथ महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या उन्हें बार-बार पेशाब आ रहा है, पेट के निचले हिस्से में दर्द है या बुखार जैसी परेशानी भी है? अगर ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।
6. प्रेग्नेंसी में डिस्चार्ज होना
Dr. Monica Agarwal ने कहा, “आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइनल डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ जाती है, क्योंकि प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं, लेकिन अगर प्रेग्नेंट महिला को अचानक बहुत ज्यादा पानी जैसा फ्लूड निकलने लगे या लगातार पानी जैसा डिस्चार्ज आए, तो तुरंत अपनी डॉक्टर को बताना चाहिए। अगर साथ में ब्लीडिंग, पेल्विक में दर्द या बुखार महसूस हो, तो कुछ कंडीशन में फ्लूड मेम्ब्रेन लीक हो सकता है।”
7. वजाइल डिस्चार्ज में बार-बार बदलाव होना
Dr. Monica Agarwal ने बताया कि कभी-कभी डिस्चार्ज में हल्का बदलाव हो, तो यह नॉर्मल है, लेकिन कभी हल्का तो कभी ज्यादा मात्रा में आना या फिर इलाज के बाद फिर से डिस्चार्ज में बदबू, जलन या सूजन महसूस हो, तो इसके कारणों को जानना बहुत जरूरी है।
वजाइनल डिस्चार्ज का रंग
Cleveland Clinic के मुताबिक, अगर डिस्चार्ज का रंग पीला, ग्रे या हरा हो, तो बैक्टीरियल इंफेक्शन या सेक्शुअल ट्रांसमिशन इंफेक्शन (STI) का संकेत हो सकता है।
- भूरा रंग आने का मतलब है कि पीरियड का समय नहीं है या किसी समस्या का संकेत हो सकता है।
- सफेद या क्लियर होने का मतलब है कि डिस्चार्ज सामान्य है और अगर दही जैसा थक्केदार है, तो यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।
वजाइनल डिस्चार्ज सामान्य न होने का कारण
Cleveland Clinic के इस रिपोर्ट के अनुसार, वजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव होने का कारण पीरियड्स के साइकिल में बदलाव, प्रेग्नेंसी या गर्भनिरोधक दवा हो सकता है। जब डिस्चार्ज सामान्य नहीं होता, तो इसके सबसे आम कारण यीस्ट इंफेक्शन और बैक्टीरियल वेजिनोसिस होते हैं। इसके अलावा, STIs भी डिस्चार्ज में बदलाव की वजह बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या असुरक्षित यौन संबंध से बिगड़ सकता है वजाइनल pH लेवल? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
निष्कर्ष
Dr. Monica Agarwal महिलाओं को सलाह देती हैं कि अगर वजाइनल डिस्चार्ज असामान्य होने के साथ बदबू, दर्द, सूजन या अनकम्फर्टेबल महसूस हो, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। हर असामान्य डिस्चार्ज के लिए हमेशा एक जैसी दवा नहीं होती। अलग-अलग इंफेक्शन के कारण उसका इलाज भी अलग होता है। इसलिए सिर्फ लक्षणों को देखकर खुद ही दवा न लें और किसी भी तरह के वजाइनल वॉश का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या सफेद पानी के साथ पेट के निचले हिस्से में दर्द होना खतरनाक है?
हां, यह पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज (PID) यानी अंदरूनी अंगों में इन्फेक्शन फैलने का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।क्या संबंध बनाने के बाद डिस्चार्ज में बदलाव या जलन होना सामान्य है?
नहीं, संबंध बनाने के बाद तेज दर्द, चुभन या डिस्चार्ज का रंग-रूप बदलना योनि की अंदरूनी परत में सूजन या यौन संचारित संक्रमण (STI) का संकेत हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 10, 2026 18:44 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Monica Agarwal