Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

क्या मेनोपॉज होने के बाद भी होता है व्हाइट डिस्चार्ज? जानें ऐसा होना नॉर्मल है या नहीं

Is It Normal To Have White Discharge After Menopause In Hindi: आमतौर पर मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज नहीं होता है। अगर ऐसा हो रहा है, तो इसके क्या कारण हो सकते हैं, जानें एक्सपर्ट से-

Is It Normal To Have White Discharge After Menopause In Hindi: मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति में जिसमें महिलाओं को पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। पीरियड्स बंद होने का मतलब है कि महिला की प्रजनन क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई है। इस अवस्था के बाद यौन संबंध बनाने के बावजूद महिला प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं कर सकती हैं। जाहिर है, इसका मुख्य कारण पीरियड्स न होना है। पीरियड्स न होने की वजह से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। इस हार्मोन की कमी होने पर शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे हॉट फ्लैशेज, हड्डियों का कमजोर होना, बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आना, हेयर फॉल होना आदि। बहरहाल, आमतौर पर यही माना जाता है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन में कमी आ जाती है, जिससे उन्हें किसी तरह का वजाइनल डिस्चार्ज भी नहीं हेता है। लेकिन, कई महिलाओं को मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल होता है? या यह किसी बीमारी का संकेत है। इस इस बारे में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। 

क्या मेनोपॉज होने के बाद भी होता है व्हाइट डिस्चार्ज?- Is It Normal To Have White Discharge After Menopause In Hindi

मेनोपॉज होना एक नेचुरल प्रक्रिया है। मेनोपॉज होने के दौरान या इसके बाद महिलाओं को वजाइनल डिस्चार्ज होना सामान्य नहीं होता है। इसलिए, यह मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होने को भी नॉर्मल कहा जाना सही नहीं है। मेनोपॉज के बाद व्हाइट वजाइनल डिस्चार्ज में इसलिए कमी आती है, क्योंकि इस दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बहुत तेजी से घट जाता है। पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। हां, अगर मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है, तो इस स्थिति में महिलाओं को डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। ऐसा किसी इंफेक्शन या अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है। हालांकि, कभी-कभी ऐसा होना नॉर्मील भी होता है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज से पहले शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, महिलाएं न करें नजरअंदाज

मेनोपॉज के डिस्चार्ज क्यों और कब होता है?

मेनोपॉज के बाद डिस्चार्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आने की वजह से वजाइनल पीएच लेवल बदल जाता है। इससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। नतीजतन, इंफेक्शन के लक्षण के तौर पर वजाइनल व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन

वजाइनल पीएच लेवल बदलने से बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसका जिक्र हमने कुछ देर पहले ही किया है। आमतौर इंफेक्शन होने पर सिर्फ व्हाइट डिस्चार्ज ही नहीं होता है, बल्कि यह ग्रे और थिक भी हो सकता है।

यीस्ट इंफेक्शन

मेनापॉज के बादम महिलाओं को यीस्ट इंफेक्शन होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में वजाइनल डिस्चार्ज काफी गाढ़ा, कॉटेज चीज जैसा नजर आता है। इस स्थिति में कई बार महिलाओं को बहुत ज्यादा इचिंग भी होती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान योनि में होते हैं ये 4 बदलाव, महिलाएं जरूर जानें इनके बारे में

एसटीआई

मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज का रिस्क उन महिलाओं में भी बढ़ जाता है, जिन्हें एसटीआई होता है। हालांकि, एसटीआई की वजह से असामान्य डिस्चार्ज होता है, जिसका रंग हमेशा सफेद नहीं होता है। इसका कलर पीला या हल्का ग्रीन भी हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रजोनिवृत्ति के दौरान सफेद डिस्चार्ज हो सकता है?

    मेनोपॉज के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य हो सकता है। हालांकि, मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आ जाती है। इस स्थिति में व्हाइट डिस्चार्ज कम हो जाता है और एस्ट्रोजन के कम होने की वजह से इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है।
  • पीरियड के बाद व्हाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

    पीरियड्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है। इससे वजाइनल हेल्थ में प्रभाव पड़ता है। असल व्हाइट डिस्चार्ज का मतलब है कि वजाइनल हेल्थ सही है और इससे योनि में ड्राइनेस भी नहीं आती है।
  • व्हाइट डिस्चार्ज कब होता है?

    व्हाइट डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। यह पीरियड्स के दौरान, इससे पहले हो सकता है। आमतौर पर हेल्दी डिस्चार्ज उसे माना जाता है, जब यह व्हाइट, चिपचिपा या लाइट येलो कलर का होता है। इसमें किसी तरह की गंध नहीं होती है। अगर व्हाइट डिस्चार्ज से तीव्र गंध आने लगे और इचिंग की दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Read Next

क्या इमली खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 26, 2025 16:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 26, 2025 16:21 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content