Does Sugar Cause Yeast Infection: ज्यादा चीनी खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। ज्यादा चीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। जो लोग ज्यादा चीनी खाते हैं, वह जल्दी मोटे होने लगते हैं। क्योंकि चीनी खाने से कैलोरीज और शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती है। कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि ज्यादा चीनी खाने से यीस्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। यीस्ट इंफेक्शन एक प्रकार की फंगल इंफेक्शन है जो कैंडिडा एल्बिकैंस (Candida Albicans) नाम के फंगस के कारण होता है। इस लेख में जानेंगे कि क्या वाकई चीनी खाने से यीस्ट इंफेक्शन की समस्या होती है या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
क्या चीनी खाने से यीस्ट इंफेक्शन होता है?- Does Sugar Cause Yeast Infection
डॉ सीमा यादव ने बताया कि ज्यादा चीनी खाने की वजह से यीस्ट इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अगर वजाइनल एरिया में यीस्ट की मात्रा ज्यादा है, तो इंफेक्शन हो सकता है। ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण जल्दी-जल्दी इंफेक्शन होने लगते हैं जिसमें यीस्ट इंफेक्शन भी शामिल है। अगर आप चीनी का सेवन कम कर दें, तो यीस्ट इंफेक्शन से बच सकते हैं। ज्यादा चीनी युक्त चीजें जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रूट जूस, पेस्ट्री, सोडा, व्हाइट ब्रेड आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है क्योंकि उनमें हाई ब्लड शुगर के कारण इंफेक्शन जल्दी हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या यीस्ट के कारण फंगल इन्फेक्शन होता है? डॉक्टर से जानें
डाइट से चीनी की मात्रा कैसे घटाएं?- How to Reduce Sugar Intake
डाइट से चीनी की मात्रा घटाने के कई तरीके हो सकते हैं-
- चीनी की जगह अन्य स्वस्थ विकल्पों को डाइट में शामिल करें। जैसे- खजूर, मिश्री, गुड़ आदि।
- फ्रूट जूस जैसे गन्ने का रस पीने के बजाय फल खाएं। फलों में फाइबर होता है लेकिन जूस में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है।
- प्रोसेस्ड चीजों का सेवन कम कर दें, इनमें चीनी की अधिक मात्रा पाई जाती है।
- पैकेट वाली चीजों को खरीदने से पहले लेबल चेक करें। शुगर की मात्रा मौजूद होने पर उसका सेवन न करें।
- चीनी वाली चाय, मक्खन, बन आदि का सेवन करने से बचें। इनमें चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
- शुगर क्रेविंग से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और फाइबर युक्त फलों को डाइट में शामिल करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version