Can Sexual Activity Cause Yeast Infection In Hindi: यीस्ट इंफेक्शन, एक तरह का फंगल इंफेक्शन है। जब शरीर में यीस्ट की ग्रोथ बढ़ जाती है, तब यह संक्रमण होता है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे खुजल, जलन और व्हाइट डिस्चार्ज होना। यीस्ट इंफेक्श्न के कारण अगर महिला गुप्तांग में बार-बार खुजली करती हैं, तो इसकी वजह से प्रभावित हिस्से की त्वचा छिल सकती है और समस्या बढ़ सकती है। अक्सर विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि यीस्ट इंफेक्शन होने पर महिला को चाहिए कि वे अच्छी क्वालिटी की अंडरवियर पहनें और हमेशा यूरिन पास करने के बाद सादे पानी से गुप्तांग की सफाई करें। यही नहीं, इसके बाद टिश्यू पेपर या सूख कपड़े से गुप्तांग को पोछें। ऐसा इसलिए करना जरूरी है, क्योंकि अगर गुप्तांग के आसपास का हिस्सा गीला रहता है, तो ऐसे में यीस्ट इंफेक्श या कोई भी अन्य संक्रमण होने का जोखिम बढ़ जाता है। बहरहाल, यीस्ट इंफेक्शन से रिकवरी के लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर के पास जाएं और अपना प्रॉपर इलाज करवाएं। कई महिलाओं का मानना है कि यौन संबंध बनाने से भी यीस्ट संक्रमण हो सकता है? सवाल है, क्या वाकई यौन संबंध बनाने से इस तरह की समस्या हो सकती है? आइए, जानते हैं इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का क्या कहना है।
क्या यौन संबंध बनाने से यीस्ट संक्रमण हो सकता है?- Does Sexual Activity Cause Yeast Infection In Hindi
जैसा कि आपको पता है कि यीस्ट इंफेक्शन होने के कई तरह के कारण हो सकते हैं। इससे रिकवरी के लिए आवश्यक है कि महिला अपना ट्रीटमेंट करवाए और समय पर दवा लें। इससे रिकवरी में मदद मिलती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या यौन संबंध बनाने से यीस्ट संक्रमण हो सकता है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "हां, यौन संबंध बनाने के कारण यीस्ट संक्रमण हे सकता है। हालांकि, इनका आपस में कोई सीधे तौर पर संबंध नहीं है। लेकिन, आपको समझना होगा कि यीस्ट इंफेक्शन किसी तरह का सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन नहीं है।" डॉक्टर आगे समझाते हैं कि आखिर यौन संबंध बनाते हुए यीस्ट संक्रमण कैसे हो सकता है, "वजाइनल, एनल और ओर सेक्स के जरिए यीस्ट संक्रमण हो सकता है। यहां तक कि किसी अन्य तरीके से की जाने वाली सेक्सुअल एक्टिविटी भी इसमें अहम भूमिका निभा सकती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या फीमेल पार्टनर से पुरुषों को भी हो सकता है फंगल इन्फेक्शन? डॉक्टर से जानें बचाव
क्या यीस्ट संक्रमण एक से दूसरे पार्टनर को हो सकता है?
ध्यान रखें कि जैसे ही आप सेक्सुअल एक्टिविटी शुरू करते हैं, उसके बाद यीस्ट इंफेक्शन होने का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में यह सवाल मन में कौंध सकता है कि क्या यीस्ट संक्रमण एक से दसूरे सेक्सुअल पार्टनर को सकता है? इस बारे में डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा होना जरूरी नहीं है। इसके बावजूद, अगर किसी को यीस्ट संक्रमण है, तो उन्हें प्रोटेक्शन के साथ यौन संबंध बनाना चाहिए। इससे दूसरे पार्टनर को यीस्ट संक्रमण होने का रिस्क कम हो जात है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी हो सकते हैं यीस्ट इंफेक्शन का शिकार, इन तरीकों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा
यीस्ट संक्रमण के अन्य जोखिम कारक
वैसे तो यीस्ट संक्रमण को होने से नहीं रोका जा सकता है। हां, कुछ सावधानियों की मदद से इसके होने के जोखिम को कम जरूर किया जा सकता है, जैसे-
- पैड, टैंपोन्स और किसी भी तरह की मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स को नियमित रूप से बदलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करती हैं, तो यीस्ट इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।
- हमेशा अच्छी फैब्रिक का ही अंडरवियर पहनें। ऐस अंतःवस्त्र न पहनें, जिससे हवा बाधित होती है। इससे उस हिस्से में नमी बनी रह सकती है, जिससे यीस्ट इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
- कभी-कभी गले कपड़े नहीं पहनें। कई महिलाएं स्वीमिंग के बाद घंटों उसी ड्रेस में रहती हैं। यह सही नहीं है। इससे यीस्ट इंफेक्शन के डेवेलप होने का जोखिम बढ़ता है।
- टॉयलेट यूज करने के बाद अपने गुप्तांग की सफाई करना न भूलें। लेकिन, किसी साबुन या खुश्बूदार प्रोडक्ट का यूज करना सही नहीं है।
क्या यीस्ट इंफेक्शन होने पर यौन संबंध बनाना सही है?
विशेषज्ञों की मानें, तो यीस्ट इंफेक्शन होने पर यौन संबंध बनाना सहीं नहीं है। बेहरतर होगा कि जब तक रिकवरी न हो जाए, तब तक यौन संबंध न बनाएं। माना जाता है कि जो पुरुष ऐसी फीमेल पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाते हैं, जिन्हें यीस्ट इंफेक्शन है, तो उन्हें भी गुप्तांग में खुजली और जलन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, अगर किसी पुरुष को डायबिटीज है, तो उन्हें यीस्ट संक्रमण से ग्रसित महिला के साथ यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि उन्हें स्किन से जुड़ी परेशानी होने का रिस्क अधिक रहता है।
All Image Credit: Freepik